सूरत: प्रेमी से बहन को बचाने आई विवाहिता खुद दुष्कर्म का शिकार हुई

सूरत। गुजरात में सूरत जिले के अडाजण क्षेत्र में एक युवती के प्रेमी ने उस युवती की विवाहित बहन का बलात्कार कर डाला। विवाहिता अपनी बहन को उस प्रेमी से बचाने के लिए आई थी। वारदात की ​शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार ​कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रेमी की पहचान अडाजण एसएमसी आवास निवासी मुकेश जाधव के रूप में हुई। वह 34 साल का है। बीते रविवार को उसने 21 वर्षीय विवाहिता के साथ बलात्कार किया था। पूछताछ में मुकेश ने कहा कि जिस युवती से बलात्कार किया, उसकी छोटी बहन से मैं प्यार करता हूं।'

युवती के प्रेमी ने उसकी बड़ी बहन से रेप किया

युवती के प्रेमी ने उसकी बड़ी बहन से रेप किया

बलात्कार के आरोपी ने अपने बयान में आगे कहा कि मैंने अपनी प्रेमिका की बहन को रविवार को उमरा थाना क्षेत्र में अपने किसी मित्र के घर पर मिलने के लिए बुलाया। दोपहर जब वह वहां पर पहुंची तो दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। बकौल मुकेश, ''दुष्कर्म पीड़िता विवाहिता है, जबकि उसकी बहन कुंवारी है।''

दुष्कर्म पीड़िता ने शिकायत में यह कहा

दुष्कर्म पीड़िता ने शिकायत में यह कहा

वहीं, दुष्कर्म पीड़िता ने शिकायत में कहा कि मुकेश ने जबरदस्ती संबंध बनाए। जब विरोध किया तो मुकेश ने थप्पड़ मारे। वह अपनी बहन को संकट में देख दोपहर दो बजे वह मुकेश के मित्र के घर पर गई थी। वहां मुकेश को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, उल्टा वह उसी के गले पड़ गया।'

छोटी बहन को मारने की धमकी देकर रेप किया

छोटी बहन को मारने की धमकी देकर रेप किया

मुकेश ने धमकी दी कि यदि उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसकी बहन को जान से मार देगा। फिर उसने जबरन पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फरार हो गया। घटना के बाद विवाहिता ने अडाजण पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+