प्रेमिका के पति को मारने आया प्रेमी खुद भी हुआ शिकार, तालाब में दोनों की लाश मिली, युवती गिरफ्तार
सूरत। एक महिला ने अपने प्रेमी के हाथों पति को मरवाने की साजिश रची। साजिश के तहत वह अपने पति को एक गहरे तालाब के पास ले गई, जहां छिपकर प्रेमी भी पहुंच गया। प्रेमी ने प्रेमिका के पति को तालाब में धक्का मारा, मगर तभी पति ने प्रेमी का हाथ पकड़ लिया। इस तरह दोनों डूबकर मर गए। वहीं, दोनों के डूबने पर वह महिला वहां से चुपचाप चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह दिनभर गच्चा देती रही। उसकी टालमटोल भरी बातों पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने लाशें ढुंढवाईं। उसके बाद सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया।

प्रेमी के हाथों पति को लगवाना चाहती थी ठिकाने, दोनों मरे
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार लिया। जबकि, तालाब से निकलवाई गई दोनों लाशें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जहांगीरपुरा में स्थित वरियाव तालाब की है।रांदेर खांडा कुआ निवासी 35 वर्षीय कमल योगेश पटेल व ओलपाड़ तहसील के बरबोधन गांव निवासी 27 साल के तुषार हिम्मत पटेल सोमवार रात 9 बजे वरीयाब तालाब में गिरे थे। कमल की पत्नी खुश्बु ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस को करती रही गुमराह, बाद में सच उगला
पुलिस वहां पहुंची तो खुश्बु ने कहा कि दोनों फिसलकर तालाब में गिरे थे। पुलिस ने सुबह दोनों के शव तालाब से निकलवाए। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की। जिसके चलते खुश्बु शक के दायरे में आ गई। पुलिस ने उससे अलग-अलग तरीकों से लगातार पूछताछ की तो वह टूट गई। आखिर में मंगलवार शाम को उसने वारदात कुबूली। उसने बताया कि वह डेढ़ साल पूर्व तुषार के संपर्क में आई थी। तुषार और उसके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। वह कमल को छोड़कर तुषार के साथ शादी करना चाहती थी।

रात 9 बजे पति को वरीयाव तालाब पर ले गई
कमल से छुटकारा पाने के लिए उसने तुषार के साथ मिलकर वरीयाव तालाब में डुबोने की साजिश रची। साजिश के तहत सोमवार रात घुमने के बहाने खुशबू कमल को मोटरसाइकिल पर वरीयाव तालाब की ओर लेकर गई। तालाब के पास पहुंचने पर उसने पेशाब करने के बहाने उसे रोका तथा उसे तालाब के करीब ले गई। तुषार वहां पहले से ही मौजूद था। उसने मौका देख कर कमल को तालाब में धक्का दिया लेकिन कमल ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसी वजह से दोनों तालाब में गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications