कैसे भड़की सूरत के तक्षशिला आर्केड में आग, देखिए सामने आया हादसे की शुरुआत का वीडियो
Surat fire tragedy News , सूरत। गुजरात में सूरत के तक्षशिला आर्केड में गुरुवार दोपहर लगी आग की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 20 स्टूडेंट थे। यह भयंकर अग्निकांड शॉर्ट-सर्किट की वजह से हुआ, जब इस चार मंजिला बिल्डिंग की साइड में नीचे जमीन पर बिजली की चिंगारियां उठी थीं। यही आग ऊपर उठती चली गई और कोचिंग क्लासेस वाली फ्लोर पर फैल गई। आग लगते ही सबसे पहले लकड़ी की सीढ़ियां जलीं, उनकी वजह से बिल्डिंग में मौजूद करीब 60 स्टूडेंट्स आग के दायरे में आ गए। जब उन्हें निकलने की कोई और राह नहीं सूझी तो वे तीसरी, चौथी मंजिल से ही नीचे कूदने लगे। इस तरह एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स आग में झुलसकर मर गए कुछ नीचे कूदने वाले स्टूडेंट का दम भी टूट गया। बिल्डिंग से करीब 13 स्टूडेंट नीचे कूदे थे।

समर क्लासेस चल रही थीं, ज्यादातर 16 से 22 साल की लड़कियां थीं
बता दें कि, तक्षशिला आर्केड का कॉम्पलेक्स सूरत में सरथाणा इलाके में पड़ता है। वहां चार मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें तीसरे एवं सबसे ऊपर के फ्लोर पर कोचिंग क्लास लगती हैं। जिसे अलोहा क्लासेज कहा जाता है, वहीं आर्किटेक्ट और डिज़ाइनिंग के स्टूडेंट आते थे। गर्मी में स्टूडेंट्स की यहां संख्या ज्यादा हो जाती थी, क्योंकि छुट्टियां चल रही होती हैं। ऐसे में यहां ज्यादातर लड़कियां आई हुई थीं।

ऐसे लगी आग और चली गईं 20 बच्चों की जानें
कॉम्पलेक्स के पास ही गुजरात इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ट्रांसफार्मर था। जिसमें अचानक से स्पार्क हुआ और आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग तक्षशिला कॉम्पलेक्स की तीसरी-चौथी मंजिल तक पहुंच गई। वहां, छत पर ही टीन-शेड डालकर कोचिंग क्लास चलाई जा रही थी। उसी शेड ने आग पकड़ ली। फिर क्या था, आग भभक-भभक कर उस टीनशेड को जलाने लगी। तेजी से कॉम्पलेक्स के ऊपर के पूरे हिस्से पर धधकने लगी। इसी अग्निकांड में बहुत से बच्चे जलने और कूदने की वजह से मर गए, जबकि 20 जख्मी भी हो गए। उनका इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications