सूरत न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का आज आखिरी दिन, सूरत से मिले 40 करोड़ से ज्यादा

Google Oneindia News

सूरत। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान का आज अंतिम दिन है। ट्रस्ट ने 15 जनवरी को इस अभियान की शुरूआत की थी, जो कि 27 फरवरी तक के लिए था। इस अभियान के तहत सैकड़ों ​टीमें देशभर के विभिन्न गांव-कस्बों और शहरों में चंदा एकत्रित करने गईं। इस दरम्यान गुजरात के सूरत शहर से भारी मात्रा में निधि संग्रह हुआ। अकेले सूरत से अब तक 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि निधि-समर्पण को जा चुकी है।

उद्योगपतियों से लेकर गरीबों-मजदूरों ने भी मंदिर निर्माण में योगदान देने के लिए जितना बना, उतना दान दिया। हालांकि, दान में बड़ी संख्या में मिले चेक अभी भी पेंडिंग हैं। ऐसे में कुछ दिनों बाद ही यह ज्ञात हो पाएगा कि ​कुल कितने करोड़ चंदा सूरत से मिला है। कुछ दिन पहले ही राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि सूरत आए थे। उन्होंने कहा था कि सूरत सहित पूरे देश से राम मंदिर निर्माण के लिए अच्छा सहयोग मिल रहा है।

Ram temple donation drive last date 27 feb: gujarats Surat provides more than 40 Crore So Far

हरियाणा की मंत्री कमलेश ढांडा ने राममंदिर निर्माण के लिए 2,51000 रुपए चंदा दियाहरियाणा की मंत्री कमलेश ढांडा ने राममंदिर निर्माण के लिए 2,51000 रुपए चंदा दिया

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि के मुताबिक, 11 फरवरी तक 1511 करोड़ की राशि एकत्रित की जा चुकी थी। अब यह पूरे देश से 1600 करोड़ से ज्यादा एकत्रित हो चुकी है। बहरहाल देशभर से मिले दान की पूरी जानकारी 28 फरवरी को मिल पाएगी। काउंटिंग हो रही है और इस वजह से अभी तक किसी शहर या प्रदेश से मिले दान के बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Ram temple donation drive last date 27 feb: gujarats Surat provides more than 40 Crore So Far

गुजरात की बाल कथाकार: 11 साल की भाविका ने रामकथा कर राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाखगुजरात की बाल कथाकार: 11 साल की भाविका ने रामकथा कर राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख

कैसे और किसे दिया जाता है चंदा?
लोग नगद और चेक के अलावा UPI, NEFT, RTGS, IMPS से भी चंदा दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, 10,100, 1000 या 2 हजार के उूपर का चंदा कोई भी दे सकता है। आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल भी दी है।

गुजरात में 11 साल की भाविका ने रामकथा कर-करके राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख, अब तक मिले 700 करोड़ से ज्यादागुजरात में 11 साल की भाविका ने रामकथा कर-करके राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख, अब तक मिले 700 करोड़ से ज्यादा

2 दिन में ही आ गए थे 100 करोड़
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से चंदा लेना शुरू किया है। इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की थी। रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया था। इस अभियान के पहले 2 दिन में ही देशभर से 100 करोड़ रुपए दान मिला।

हरियाणा के CM खट्टर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 5.10 लाख रु., 6726 गांवों में चल रहा अभियानहरियाणा के CM खट्टर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 5.10 लाख रु., 6726 गांवों में चल रहा अभियान

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के इस ट्रस्ट ने दिया 551,111,11 रुपए का चंदा, अब तक जुटे 250 करोड़ से ज्यादाअयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के इस ट्रस्ट ने दिया 551,111,11 रुपए का चंदा, अब तक जुटे 250 करोड़ से ज्यादा

गुजरात: 7 फेरों के बाद दुल्हन ने कन्यादान में मिले 1.5 लाख रुपए राम मंदिर के लिए दिए, बोली- अयोध्या जाकर करूंगी भगवान के दर्शनगुजरात: 7 फेरों के बाद दुल्हन ने कन्यादान में मिले 1.5 लाख रुपए राम मंदिर के लिए दिए, बोली- अयोध्या जाकर करूंगी भगवान के दर्शन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा रहा चंदा, गुजराती हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रु.अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा रहा चंदा, गुजराती हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रु.

Comments
English summary
Ram temple donation drive last date 27 feb: gujarat's Surat provides more than 40 Crore So Far
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X