गांधीजी की हत्या को वध करार दे नाथूराम गोडसे की जयंती मनाई, बवाल मचने पर हिरासत में 6 लोग
Gujarat news in hindi, सूरत। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर सियासत थम नहीं रही। भोपाल की भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान के बाद गुजरात के सूरत में भी विवाद छिड़ गया है। यहां हिंदू महासभा संगठन से जुड़े करीब 30-35 लोगों के समूह ने नाथूराम गोडसे की 109वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर डाला। इस कार्यक्रम में उन्होंने गांधीजी की हत्या को वध करार दिया। साथ ही 109 दिए जलाकर 109 किलो लड्डू का प्रसाद भी बांटा। इस कार्यक्रम की जानकारी जब उस इलाके में आमजन को हुई तो गोडसे का कार्यक्रम करने वालों के खिलाफ रोष पैदा होने लगा। आक्रोश के बीच पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया।

वहीं, गोडसे की जन्मतिथि से जुड़े कार्यक्रम की कांग्रेस को भी भनक लग गई। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि गांधी के गुजरात में भाजपा शासकों ने गांधीजी के हत्यारे गोडसे समर्थकों को इतना बढावा दे दिया है कि वे खुलेआम गोडसे का जन्मदिन मनाने की हिम्मत करने लगे हैं। मैं पूछता हूं कि राज्य के मुख्यमंत्री और मोदी जी चुप क्यों हैं? गोडसे के समर्थक गुजरात के लिए कलंक हैं, उन्हें तो गुजरात में रहने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए।''
चावड़ा ने आगे कहा कि आरएसएस और भाजपा ने महात्मा गाँधीजी के हत्यारों के समथँकों को इतना बढावा दिया, तब ही प्रज्ञा ठाकुर जैसे चेहरे गोडसे को देशभक्त कह रहे हैं। इसीलिए गुजरात में हिन्दू महासभा के लोगों ने जन्मदिन मनाने की हिम्मत की है। गोडसे के समथँकों के लिए देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिये। वहीं, सूरत कांग्रेस अध्यक्ष बाबू रायका ने कहा कि पुलिस ने कारवाई के नाम पर सिर्फ एक शख्स को पकड़ा, जबकि यह प्रोग्राम कम से कम 30-40 लोगों ने किया था।''
इस दौरान सूरत शहर कांग्रेस ने सूरत पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा को ज्ञापन देकर प्रोग्राम में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि ऐसे लोगों के खिलाफ वर्ग-विग्रह, नफरत फैलाने की धाराएं लागू कर कार्रवाई करनी चाहिए।''
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications