6 माह के बच्चे समेत महिला अस्पताल में सीढ़ियों से फिसली, नहीं बच पाया परिवार का एकलौता बेटा
सूरत। गुजरात में सूरत स्थित पुणा के एक हॉस्पिटल में एक महिला सीढ़ियों से फिसलकर गिर गई। महिला की गोद में उसका बच्चा भी था। दोनों को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, वह बच्चा 6 माह का था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसे लेकर मां सोनोग्राफी करवाने के लिए हॉस्पिटल आई थी। तभी हॉस्पिटल में यह हादसा हुआ।
सूरत के ही स्मीमेर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पर्वत गाम संतोष नगर के बच्चे राजवीर अमीरसिंह (6 माह) को सुबह के समय मां दिप्तीबेन पर्वत पाटिया के चिरायु अस्पताल में लाई थी। जहां सीढिय़ों से दिप्ती का पैर फिसल गया। वह बच्चे के साथ नीचे लुढ़की। उसके बाद उन्हें तत्काल रिंगरोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची।
6 युवकों ने विधवा को घोंपे चाकू, फिर संकरी गली में फेंककर फरार हुए, मच्छर नामक युवक मुख्य आरोपी
पुलिस ने बताया कि, बच्चे को सोनोग्राफी करवाने के लिए ले जाते समय मां के सीढ़ियों से गिरने के कारण ही यह हादसा हुआ। मृतक बच्चे के पिता हजीरा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। बच्चे का नाम राजवीर था, जो कि परिवार का एकलौता बेटा था। हादसे में उसकी मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।
सूरत में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 2 बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, पिता-पुत्र की जान गई