न अच्छा बेटा बन पाया न पति, पहले पत्नी को मारकर कब्रिस्तान में दफना दिया फिर पिता को दी मौत

सूरत। गुजरात के सूरत में हर किसी को चौंका देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक पिता की हत्या करने वाला और कोई नहीं उसका बेटा ही निकला। सूरत पुलिस द्वारा रवि उर्फ रवलो प्रताप वसावा को पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपनी ही पत्नी को भी मौत के घाट उतारकर लाश को दफन करने का सच उगल दिया। पुलिस ने बायपास रोड स्थित कब्रिस्तान से मृतिका पत्नी के शव को बाहर निकालकर फॉरेंसिक पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

man brutally murdered his wife then father

पुलिस के मुताबिक, तकरीबन चार माह पहले होली के दिन आरोपी और उसकी पत्नी शीतलबेन के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर गुस्साए पति ने बड़े पत्थर से पत्नी के सीने पर वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद उसको वीरपुर बायपास स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया और वहां से फरार हो गया था।

पत्नी की हत्या के बाद रवि सूरत आकर अपने पिता के साथ रहने लगा था। हालांकि कुछ दिन पहले पिता के साथ हुए झगड़े में उसने पिता को भी मार डाला। मामले की जांच में जुटी सूरत पुलिस ने आरोपी को दबोचकर पूछताछ शुरू की जिसमें उसने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल लिया है। सूरत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+