गुजरात के सूरत में बड़ा सड़क हादसा, एक की मौत, 8 घायल
गुजरात के सूरत में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बीती रात बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं जबकि एक की मृत्यु हो गई है।
घटना के बाद सूरत की म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कमिश्नर आज जो दुर्घटना हुई थी उसमे 9 लोग घायल हुए थे, बाद में एक की उसमे मौत हो गई, जबकि 8 लोगों का किरण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

किरण हॉस्पिटल के जो डॉक्टर हैं, पूरा स्टाफ है, सूरत महापालिका की पूरी टीम इन सभी को अच्छा से अच्छा इलाज मिले इसके लिए काम कर रहे हैं। इस हादसे की जांच पुलिस कर रही है, जांच के आधार पर सूरत महापालिका जरूरी कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications