मजदूर की उसी के कमरे में सिर फोड़कर हत्या, लोगों ने देखा- फर्श पर फैला था खून ही खून

सूरत. गुजरात में सूरत स्थित सचिन जीआइडीसी क्षेत्र के तलंगपुर रोड पर एक कमरे में मजदूर मृत पड़ा मिला। कमरे में उसकी लाश से खून बह रहा था। उसका सिर कुचला हुआ था। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो सन्न रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि, कमरा उसी मजदूर का था। किसी ने उसे रात में निर्दयता से मारा था। उसका सिर फटा हुआ था।

पुलिस इस मामले में संदेह के आधार पर तीन संदिग्धों को खोज रही है। वारदात की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक एमवी तड़वी ने बताया कि तलंगपुर रोड जीवण काका चाल निवासी संजय पुत्र चंद्रभुषण तिवारी (42) की उसी के कमरे में हत्या कर दी गई। यह वारदात रविवार को रात 10 बजे से पहले अंजाम दी गई। करीब सवा दस बजे लोगों ने उसे कमरे में मृत पाया देखा। लाश के सिर पर दांए कान से कुछ उपर किसी ठोस वस्तु से वार किया गया था। उसका पूरे कमरे में खून फैला हुआ था।

labourer brutally killed in room at Sachin gidc area surat

यह भी पता चला है कि घटना से पूर्व तीन अज्ञात व्यक्ति संजय से मिलने आए थे। उसके बाद क्या हुआ इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। हत्या को लेकर लेनदेन के विवाद के साथ-साथ और भी कई तरह की बातें सामने आई है। जिनको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। घटना के संबंध में संजय के पुत्र तलंगपुर रोड आगम अपार्टमेंट निवासी अमन तिवारी की एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+