सूरत कांग्रेस में गुटबाजी, अहमद पटेल के वफादारों के बीच ओहदे की जंग

Surat news, सूरत। गुजरात में सूरत कांग्रेस में पिछले कई दिनों से गुटबाजी चरम पर चल रही है। कांग्रेस के सिनियर माने जाने वाले दो नेताओं के कार्यकर्ता आपस में भिड़ रहे हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने सूरत के नेताओं की गुटबाज़ी का गंभीरता से संज्ञान लिया है और सूरत कोंग्रेस के अध्यक्ष को गुटबाज़ों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश जारी किए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

Internal conflict in Surat Congress

बताया जा रहा है की सूरत कांग्रेस में पिछले सप्ताह सूरत सिटी कांग्रेस के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। पदाधिकारियों की घोषणा के चलते सूरत कांग्रेस के सीनियर नेता माने जानेवाले जवाहर उपाध्याय और 10-12 पदाधिकारियों के नवगठित सूरत कांग्रेस के संगठन से इस्तीफे दिये जाने की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जैसे ही यह खबरें सोशल मीडिया में वायरल हूई तो सूरत कांग्रेस में बवंडर खड़ा हो गया।

इस्तीफे के बारे में जब सूरत कांग्रेस अध्यक्ष बाबू रायका से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मेरे पास लिखित तौर कोई इस्तीफा आया नहीं है, ना ही किसी ने मुझे फोन पर किसी प्रकार की आपत्ति जताई है, जो कुछ भी चल रहा है वह केवल सोशल मीडिया में ही चल रहा है और फिर भी किसी प्रकार का असंतोष होगा तो उसको अवश्य दूर करने के प्रयास किये जाएंगे। बाबू रायका अहेमद पटेल के करीबी माने जाने वाले कदीर पीरज़ादा के गुट के माने जाते हैं और कदीर पीरज़ादा अहेमद पटेल के साथ बरसों से चल रहे हैं।

दूसरी ओर इस्तीफा देने वाले जवाहर उपाध्याय भी अहेमद पटेल के करीबी माने जानेवाले और गुजरात के पूर्व अध्यक्ष, गुजरात विधानसभा के पूर्व विपक्षी नेता अर्जुन मोढवाडिया के करीबी हैं। अर्जुन मोढवाडिया भी अहेमद पटेल के विश्वस्तों मे से एक है। इसके अलावा जवाहर उपाध्याय गुजरात विधानसभा के वर्तमान विपक्ष नेता परेश धानाणी की ऑफिस का कामकाज देखते हैं। परेश धानाणी भी अहेमद पटेल के करीबी माने जाते हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अहेमद पटेल के समर्थक ही सूरत कांग्रेस में गुटबाज़ी कर रहे हैं। अहमद पटेल ने अभी तक सूरत कांग्रेस की गुटबाज़ी के बारे करीबी लोगों को किसी भी प्रकार के दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं और ना ही इन नेताओं को गुटबाज़ी से दूर रहने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी कब करेंगे मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+