भारी बारिश से गुजरात संकट में, वडोदरा-नवसारी जलमग्न, NDRF और वायुसेना ने 5000 लोगों को निकाला

सूरत। गुजरात में सूरत, वडोदरा, नवसारी, वलसाड समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव का संकट हो गया है। वडोदरा में तो महामारी का खतरा मंडराने लगा है। नवसारी में भी चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।ऐसे में भारतीय वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं। वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर और एनडीआरएफ की आठ नई टीमें तैनात की गई हैं। नवसारी जिले के मेंधर गांव में फंसे 31 लोगों को बचाया गया। वायुसेना द्वारा और भी कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एमआई-17 हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू

एमआई-17 हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू

संवाददाता के अनुसार, एनडीआरएफ स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बाढ़ से पीड़ित लोगो की मदद में जुटी है। वायुसेना ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए खास दो हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। वहां से कुछ लोगों को निकाल लिया गया है। साथ ही खडवली के नंदखुरी गांव में फंसे 35 लोगों को बचाने के लिए भी वायुसेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात कर दिया।

5,000 से ज्यादा लोगों को निचले इलाकों से बाहर निकाला गया

5,000 से ज्यादा लोगों को निचले इलाकों से बाहर निकाला गया

मेंढर गांव के झींगा फार्म में फंसे हुए 45 लोगों को भी वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से जरिये सूरत हवाई अड्डे ले जाया गया। नवसारी के कलेक्टर एम डी मोदिया का कहना है कि भारी बारिश की वजह से अंबिका और पूर्णा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसके चलते नवसारी जिले के निचले इलाकों से 5,000 से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है।

राज्य में इन क्षेत्रों में हो रही भयंकर बारिश

राज्य में इन क्षेत्रों में हो रही भयंकर बारिश

दक्षिण गुजरात और उत्तर गुजरात में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, डांग, तापी और सूरत में अगले 48 घंटो तक भारी बारिश की संभावना है। यहां कई नदियां पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसके चलते आज सोमवार को भी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+