सूरत न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

रेप की कोशिश कर रहे हैवान से भिड़ी महिला, दीवार से दे मारा सिर, चली गई जान

Google Oneindia News

सूरत। गुजरात में सूरत के ब्रिज पर ऐसी घटना हुई, जिस पर लोग ताज्जुब कर रहे हैं। यहां एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर महिला से रेप करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जान से हाथ धोना पड़ गया। महिला ने उसका सिर ब्रिज की दीवार में दे मारा था। जिससे पियक्कड़ की वहीं मौत हो गई। बाद में शहर के परवत पाटिया इलाके से उसकी लाश बरामद हुई।

a man was tried to rape of a woman, hits his head on the wall of bridge, dies

संवाददाता ने बताया कि, मृतक का सिर फूटा हुआ था और दीवार पर खून के धब्बे थे। इससे प्राथमिक जांच में ही साफ हो गया था कि, उसकी हत्या दीवार से टकराकर की गई है। मामले में पुलिस ने एक श्रमिक महिला को गिरफ्तार किया है। उस महिला का कहना है कि, वो युवक शराब के नशे में दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। अपनी इज्जत बचाने के लिए मैंने उसे धक्का मारा। उसका सिर दीवार में जोर लगा और फट गया।

a man was tried to rape of a woman, hits his head on the wall of bridge, dies

महिला ने बताया कि, उस युवक को वह जानती है। उसका नाम रूपेश था। दोनों साथ में ही मजदूरी किया करते थे। रूपेश ने शनिवार रात ब्रिज के पास बुलाया था। वहां रूपेश शराब के नशे में था और उसने जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी थी। तभी उससे बचने के लिए गीता ने उसका सिर ब्रिज की दीवार पर दे मारा। काफी खून बहने से रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

5 साल के बच्चे ने मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, किसी को बताए नहीं इस डर से मार डाला5 साल के बच्चे ने मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, किसी को बताए नहीं इस डर से मार डाला

उसके बाद महिला ने पुलिस से बचने के लिए खून साफ करने की कोशिश की। उसने अपने पेटीकोट से दीवार पर लगा खून साफ करने का प्रयास किया। अब पुलिस ने महिला के घर से खून से सना पेटीकोट भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और सूरत में मजदूरी करता था।

Comments
English summary
a man was tried to rape of a woman, hits his head on the wall of bridge, dies
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X