गुजरात: नगर निगम चुनाव में करारी हार पर बोले हार्दिक- सही उम्मीदवार नहीं चुन पाई कांग्रेस

सूरत/जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के नगर निगम चुनाव में ज्यादातर सीटें भाजपा ने जीत लीं। कांग्रेस महज एक सीट ही कब्जा पाई। कांग्रेस की हार पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने सफाई दी है। हार्दिक ने कहा है कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, यह मानना पड़ेगा। मगर, इस बार कांग्रेस से बड़ी गलती हुई है। चुनाव के लिए सही उम्मीदवार नहीं चुन पाई। साथ ही भाजपा के भ्रष्टाचार को साबित करने में भी विफल रही।'

कांग्रेस की हार पर हार्दिक पटेल ने सफाई दी

कांग्रेस की हार पर हार्दिक पटेल ने सफाई दी

हार्दिक पटेल का यह बयान तब आया जब वह अमरेली थाने में दर्ज राजद्रोह मामले में सुनवाई के लिए सूरत आए। इस मौके पर जूनागढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। अमरेली थाने में दर्ज हुआ केस हार्दिक पटेल पर तब का है, जब उनका एक भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ था। कोर्ट ने 26 जून को हार्दिक को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो पाया। उसके बाद सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख दी गई थी। इसकी सुनवाई सूरत सेशन कोर्ट में चल रही है।

30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

अब अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी। संवाददाता के अनुसार, अमरोली थाने में हार्दिक पटेल पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। वह पाटीदार अनामत (आरक्षण) आंदोलन समिति के मुख्य कन्वीनर रहे हैं। गुरुवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अठवा लाइंस सेशन कोर्ट लाया गया।

पेशी के बाद क्या बोले पटेल?

पेशी के बाद क्या बोले पटेल?

पेशी के बाद हार्दिक ने कहा, उनके खिलाफ जितने भी मामले लंबित हैं, उनकी न्यायिक प्रक्रिया में वह शांतिपूर्ण ढंग से सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कहीं कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए सुनवाई के दौरान पुलिस सुरक्षा भी ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+