गुजरात में शराबी ने पत्नी और 3 बेटे-बेटियों पर फेंका तेजाब, चारों ने हॉस्पिटल में बयां किया जुल्म
सूरत। गुजरात में सूरत के पुणा गांव में एक शराबी ने अपनी फैमिली पर ही जानलेवा हमला कर दिया। उसने घर में सोती पत्नी एवं तीन बच्चों को तेजाब से जला दिया। वे जागकर चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े। हालांकि, पकड़े जाने से पहले ही शराबी घर से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला, उसकी दो बेटियों एवं एक बेटे को हॉस्पिटल ले जाया गया। चारों के शरीर बुरी तरह जल गए थे।

पत्नी और 3 बच्चों को तेजाब से जलाकर भागा
अस्पताल में महिला ने अपने शराबी पति के जुल्मों के बारे में बताया। कहा कि वह बेरोजगार था। कोई काम करने के बजाए, हमसे ही शराब के लिए पैसे मांगता था। वह नशे का इस कदर आदी था कि मुझसे और बच्चों से मारपीट कर देता था। ऐसे ही झगड़ों के बाद कल रात तो एसिड अटैक ही कर दिया।

3 सालों से नशे का लती है आरोपी
संवाददाता ने बताया कि आरोपी की पहचान पुणा गांव में स्थित हरिधाम सोसायटी निवासी छगनभाई वाला के रूप में हुई है। गुजरात में शराब बैन है, इसके बावजूद वह शराब का बड़ा लती था। उसके बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं, जबकि छगनभाई पिछले 3 सालों से नशे की गिरफ्त में था। वह शराब के लिए पत्नी और बच्चों से रुपए मांगा करता था। इतना हीं नहीं, रुपये नहीं मिलने पर झगड़ा भी करता था। बुधवार की सुबह तकरीबन 5 बजे अचानक वह घर पर आया। उसने पत्नी एवं तीन बच्चों पर तेजाब फेंका और फिर फरार हो गया।

बच्चे भी नहीं बख्शे, जो कि घर खर्च चला रहे हैं
पीड़ित महिला हर्षाबेन ने बताया कि 25 वर्षीय प्रवीणा और 18 वर्षीय अल्पा दो बेटियां साड़ी के जॉबवर्क से घर का खर्च वहन करती हैं। 21 वर्षीय बेटा भार्गव एमबीबीएस के आखिरी वर्ष में पढ़ाई कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications