बेडरूम का गेट बंदकर रसोई के प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ा 3 साल का बच्चा, जवानों ने कांच तोड़कर बचाया
बेडरूम का गेट बंदके रसोई के प्लेटफार्म पर जा चढ़ा 3 साल का बच्चा, जवानों ने कांच तोड़कर बचाया
सूरत। गुजरात में सूरत के कठोदरा रोड स्थित एक फ्लैट में तीन साल के बच्चे को रेस्क्यू किया गया। वह बच्चा अपने घर में बेडरूम का दरवाजा बंदकर रसोई के प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ा था। उसकी मां भी बेडरूम में थी, लेकिन वह सो रही थी। बच्चे के दिमाग में पता नहीं क्या चल रहा था, उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जिसके बाद वह रसोई के प्लेटफार्म पर चढ़ गया। वह नीचे नहीं उतर पा रहा था, क्योंकि ऊंचाई काफी ज्यादा थी। बाहर से पिता को अनहोनी का पता चला। पिता ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पहुंचे। जवानों ने पहले तो उसे आवाज दी, मगर कुछ हो नहीं पाया। बच्चा और उसकी मां दोनों फ्लैट में ही फंसे थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान पहले तो मकान की छत पर चढ़े, फिर रस्सी के सहारे रसोई की खिड़की का कांच तोड़ा। उसके बाद घर में प्रवेश किया।
संवाददाता के अनुसार, कठोदरा नवजीवन होटल के सामने हंसमुख काछडिया का घर है। फ्लैट में हंसमुख काछडिया की पत्नी सो रही थी। उसी बेडरूम में उसका बच्चा भी साथ था, जिसका नाम रिधम है। रिधम ने दरवाजा बंद कर लिया था और उसके बाद वह रसोई के प्लेटफार्म पर जा चढ़ा था। फायर ब्रिगेड के जवानों ने उसे गिरने से बचाया।