गुजरात में जानलेवा हुई पतंगबाजी, मक्कईपुल पर चाइनीज मांजे से बाइक सवार युवक का गला कटा

सूरत. गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा पतंगोत्सव की शुरुआत कर दी गई है। अब यहां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव के मौके पर खूब पतंगबाजी हो रही है। सूरत, अहमदाबाद और राजकोट शहरों में हजारों लोग पतंग के पेंच लड़ा रहे हैं। पतंगबाजी के इसी जुनून में राहगीरों और पक्षियों की शामत आ गई है। सूरत के मक्कईपुल पर पतंग के चाइनीज मांजे से एक बाइक सवार युवक का गला कट गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

During kite fest, Chinese mange strangled a Biker at gujarat

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित युवक के गले के बीचों बीच मांजा नहीं लगा, इसलिए उसकी जान बच गई है। बताया जाता है कि पूणा गाम ट्रिकम नगर टैगोर काॅलोनी में रहने वाला पूनम चंद दागी वेसू की तुलसी मिठाई की दुकान में काम करता है। वह मंगलवार सुबह मिठाई की डिलीवरी करने के लिए गया था। डिलीवरी के बाद जब वह दुकान वापस लौट रहा था, तभी मक्कईपुल पुल पर अचानक बाइक के सामने पतंग का मांजा आ गया। मांझा की धार सीधे गले पर पड़ी। जिससे चीरा लग गया। हालांकि, अन्य वाहन चालकों ने उसे एंबुुलेंस के जरिए तत्काल हॉस्टिपल भिजवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+