सूरत के बाजारों में उमड़ रही ऐसी भीड़, व्यापारी बोले- इस बार दिवाली पर लोग करेंगे खूब खरीददारी
सूरत। डायमंड सिटी के रूप में विख्यात सूरत शहर के बाजारों में अब खूब भीड़ नजर आ रही है। सूरत गुजरात का वही शहर है, जहां कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तांडव मचाया था। मगर..इन दिनों यहां की तस्वीर बदल गई है, चूंकि न सिर्फ महामारी का खौफ दूर हुआ है, बल्कि बिजनेस-मार्केट पहले-सा बहाल होते जा रहा है। कपड़ा व्यापारी बढ़ते ग्राहकों की संख्या से काफी खुश हैं। एक व्यापारी ने कहा कि, "कोरोना महामारी के बाद पहली बार हमारा अच्छा व्यापार हो रहा है। कोविड लॉकडाउन के समय लोग घरों में कैद हो गए थे। महीनों तक बंदिशें रहीं। हमें अब लगता है कि दिवाली के मौके पर लोग खूब खरीदारी करने निकलेंगे।"

ज्वैलर्स के भी अच्छे दिन लौटने लगे
सूरत के हीरे और ज्वैलरी का दुनियाभर में नाम है। यहां सोना-चांदी और अन्य बेशकीमती धातुओं के आभूषण बहुत बिकते हैं। कई देशों में यहां के बिजनेसमैन और कंपनियां हैं..जहां यहां का माल बाहर महंगे दामों पर बेचते हैं। सूरत में गोल्ड-ज्वैलरी की खरीददारी करने वाले लोग भी अब शॉप्स पर नजर आ रहे हैं। गुड रिटर्न न्यूज पोर्टल के अनुसार, सूरत में आज 22 कैरेट के सोने के रेट ₹4,61,600 प्रति 100 ग्राम हैं। वहीं, 24 कैरेट वाला सोना ₹4,92,500 का 100 ग्राम मिल रहा है।

फरवरी में 3000 रुपए तक गिरा था सोना
इन दिनों सूरत में सोना महंगा मिल रहा है। जबकि, इसे पहले मार्च महीने में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44422 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट वाले सोने का दाम 40855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि 18 कैरेट वाले सोने का भाव 33451 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। इसी साल फरवरी में सोना 3000 रुपए तक गिरा था। उस दौरान काफी लोगों ने खरीददारी की।

यहां देख सकते हैं धातु के उतार-चढ़ाव
सोने के दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में वनइंडिया की ओर से हिंदी में एक वेबसाइट है- hindi.goodreturns.in, यहां पर हम लोगों को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम के बारे में सही और सटीक जानकारी देने की हमेशा कोशिश करते हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications