क्या डायमंड चैलेंज स्वीकार करेंगे बागेश्वर बाबा? धीरेंद्र शास्त्री को हीरा कारोबारी ने दी चुनौती
Dhirendra Shastri: सूरत के हीरा व्यापारी ने अब बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि बाबा मेरे कहे अनुसार चमत्कार दिखाते हैं तो उनकी चरणों में करोड़ों के हीरे समर्पित कर दूंगा।

Bageshwar Baba Miracle: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और बागेश्वर बाबा के नाम से सुर्खियों में रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनो अपनी बिहार यात्रा को लेकर काफी चर्चा में हैं। देश के हर राज्य से अब उन्हें बुलावा आ रहा है। लोग एक झलक पाने के लिए घंटो लाइन में खड़े रहने के लिए तैयार हैं। लेकिन इन सब के बीच अब बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेंद्र शास्त्री को हर तरफ से चैलेंज भी मिल रहा है। अब सूरत के एक हीरा व्यापारी ने बाबा को चमत्कार दिखाने की चुनौती दी है। सूरत के हीरा व्यापारी और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता जनक बाबरिया ( Janak Babaria) ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को खुली चुनौती दी है। हीरा व्यापारी ने चुनौती देते हुए करोड़ों के हीरे उनकी चरणों में रखने का ऐलान भी कर दिया है।
हीरा कारोबारी ने दी ये चुनौती
सूरत के हीरा व्यापारी जनक बाबरिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि मैं बाबा को चुनौती देता हूं कि वह मुझे मंच पर बुलाएं और 26-27 मई को होने वाली अदालत में चमत्कार दिखाएं। मैं चबूतरे पर 500 से 700 कैरेट पॉलिश किए हुए हीरे का एक पैकेट ले जाऊंगा, अगर बाबा मुझे बताएं कि इसमें कितने हीरे के टुकड़े हैं, तो मैं बाबा की दिव्य शक्ति को स्वीकार करूंगा और बाबा के चरणों में हीरे के पैकेट अर्पित करूंगा।
हमारी टीम बाबा का विरोध करेगी: हीरा कारोबारी
जनक बाबरिया (Janak Babaria) ने बताया कि 26-27 मई को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri)सूरत में दरबार लगाने जा रहे हैं। ईश्वरीय दरबार के अंदर चमत्कार, अंधविश्वास और दैवीय शक्तियों की बात करने वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं। हम 26 और 27 तारीख को अपनी टीम के साथ उनका विरोध करने जा रहे हैं। हम सरकार को पत्र भी लिखने जा रहे हैं। हम इस आयोजन की अनुमति नहीं देने के लिए कलेक्टर को याचिका भी देने जा रहे हैं। हम पूरे गुजरात में अगले सोमवार को आवेदन पत्र जारी करने जा रहे हैं।
ऐसे कई बाबा गुजरात आए: हीरा कारोबारी
हीरा कारोबारी जनक बाबरिया (Janak Babaria) ने बताया कि गुजरात के लोग ऐसे अंधविश्वास और दैवीय चमत्कार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे कई बाबा गुजरात आए। कुछ समय पहले गुजरात में धाबूरी माता के एक नाम की चर्चा थी। जब आशाराम के नाम की भी चर्चा हुई तो लोगों ने उनकी निंदा की। गुजरातियों ने बजरंगदास बापा और जलाराम बापा को आदर्श संत के रूप में स्वीकार किया है, क्योंकि बजरंगदास बापा और जलाराम बापा को कभी भी दिव्य दरबार लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
Recommended Video
राजकोट-अहमदाबाद में भी बागेश्वर बाबा को मिली चुनौती
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को राजकोट और अहमदाबाद से भी चुनौती मिली है। अहमदाबाद में डॉ. वसंत पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि अगर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री में हिम्मत होती तो वे अस्पताल में कैंसर और किडनी के मरीजों की देखभाल करते। तो राजकोट के सहकारी क्षेत्र के नेता और एक बैंक के सीईओ पुरुषोत्तम पिपलिया ने ड्रग्स के मुद्दे पर बाबा बागेश्वर को चुनौती दी है। बाबा बताओ राजकोट और गुजरात में नशा कहां से आता है और किसके इशारे पर आता है। तो वह भी 5 लाख रुपए देकर बाबा का भक्त बन जाएगा। पिपलिया की गुहार के बाद राजकोट में माहौल गरमा गया है। उन्हें धमकियां भी मिली हैं। करणी सेना ने बाबा की रक्षा का संकल्प लिया है।












Click it and Unblock the Notifications