गुजरात: अरब सागर में उठे 'महा' तूफान के डर से 12000 नौकाएं लौटीं, 30 NDRF टीमें जुटीं

सूरत। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'महा' आज गुजरात का रूख करेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 'महा' के दमन-दीव और दादरा-नागर हवेली के भी कुछ हिस्सों से टकराने की आशंका जताई है। सोमवार देर रात तक 'महा' वेरावल तट से 680 और पोरबंदर से 650 किमी दूर था। जिससे 6 और 7 नवंबर को तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। विभाग ने बताया कि इन दो दिनों में भारी बारिश और 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मालूम हो कि पिछले दिनों ही उत्तर कोंकण और गुजरात-महाराष्ट्र राज्यों के उत्तर-मध्य क्षेत्रों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई थी। महाराष्ट्र में तो कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का संकट ही पैदा हो गया है।

समुद्र से लौटीं 12000 नौकाएं

समुद्र से लौटीं 12000 नौकाएं

वहीं, महा के खौफ के चलते गुजरात तट के आस-पास समुद्र में मौजूद करीब 12000 नौकाएं वापस लौट चुकी हैं। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सुरक्षा-समीक्षा बैठक की हैं। एनडीआरएफ की 15 टीमें पहले से राज्य में हैं, जबकि 15 और बुलाई जा रही हैं। इस तरह 30 टीमें महा चक्रवात से बचाव के लिए लगेंगी।

अपनी दिशा बदल सकता तूफान

अपनी दिशा बदल सकता तूफान

मौसम विभाग के एक खेमे का यह भी कहना है कि गुजरात के वेरावल तट के दक्षिण में 640 किमी दूर ‘महा' तूफान अपनी दिशा बदल सकता है। यदि यह चक्रवात गुजरात को बख्शते हुए पाकिस्तान की ओर मुड़ता है तो संकट टल जाएगा।

तेज हवाएं और हल्की बारिश

तेज हवाएं और हल्की बारिश

तूफान के गुजरात से टकराने से पहले दक्षिणी गुजरात और सौराष्ट्र के तटीय इलाकों में समुद्र की हलचल तेज हो रही हैं। कहीं-कहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीते दिनों क्यार चक्रावत की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी। जिससे फसलों को नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+