SISF संभालेगा अब गुजरात के इस हवाई अड्डे का जिम्मा, 200 जवान आएंगे, कोने-कोने की होगी सुरक्षा
सूरत। डायमंड सिटी सूरत के एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) संभालने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) के लगभग 200 जवान तैनात किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, वे 9 फरवरी से एयरपोर्ट पर तैनात होंगे। फिलहाल, यह काम गुजरात पुलिस के जवान संभालने हैं।

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ेगी
सूरत एयरपोर्ट के डायरेक्टर अमन सैनी का कहना है कि, 10 फरवरी 2019 को अरब जाने वाली शारजाह फ्लाइट शुरू होने के दो दिन पहले ब्यूरो आॅफ सिविल एविएशन ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी, जिसके बाद यह तय हुआ कि यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) तैनात किए जाए। बहरहाल, यह काम गुजरात पुलिस के जवानों के पास है। हालांकि, ये जवान 9 फरवरी की सुबह 10 बजे यहां से चले आएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी CISF को मंजूरी
सूरत एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) तैनात किए जाने के फैसले के पीछे केंद्रीय गृह मंत्रालय को माना जा रहा है, क्योंकि गृह मंत्रालय ने ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि, आगामी 9 फरवरी को पहले फॉर्मल इंट्रोडक्शन की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद इस एयरपोर्ट की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबलों को सौंप दी जाएगी।

ऐसा है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल
गौरतलब हो कि, देश के बड़े व अहम औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) के पास है। इन जवानों के पास बिल्डिंगों पर चढ़ने-दौडने व उतरने-कूदने का अभ्यास भी होता है।
भारत में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की संख्या लगभग 1.50 लाख है। इस बल का गठन 1969 में हुआ था। ये अर्धसैनिक बल माना जाता है, जिसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानो एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। ये बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications