अब यह IPS ऑफिसर हैं सूरत के नए पुलिस कमिश्नर, राजेन्द्र ब्रह्मभट्ट को वडोदरा की कमान
सूरत। गुजरात में सूरत के पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र ब्रह्मभट्ट का वडोदरा ट्रांसफर हो गया है। ब्रह्मभट्ट की जगह अब अजय तोमर को सूरत का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। तोमर 1989 हरियाणा बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। वे अहमदाबाद में विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम) के पद पर सेवारत थे।

नए पुलिस कमिश्नर की सूरत में तैनाती के अलावा डीसीपी स्पेशल ब्रांच चिंतन तरैया की जगह एसआरपी ग्रेड-7 के कमांडेंट जसु देसाई की नियुक्ति कराई गई है। वहीं, तरैया का गांधीनगर (सीएम सिक्योरिटी) में ट्रांसफर कर दिया गया है। मालूम हो कि, गांधीनगर से शनिवार देर रात कई आइपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ था। उसी के तहत यह फेरबदल हुई है।

राज्य सरकार के आदेश के तहत सूरत के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक एण्ड क्राइम) एचआर मूलियान को सूरत के ही सेक्टर-२ में जॉइंट पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति दी गई है।उनकी जगह जामनगर के एसपी शरद सिंघल को पदोन्नत कर नियुक्त किया गया है। वहीं, अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त वीएल मल पदोन्नती के साथ सूरत सेक्टर-१ में जॉइंट पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि, सूरत (रूरल) एसपी एएम मुनिया को अहमदाबाद पहुंचा दिया गया है। यहां उनकी जगह महीसागर की उषा राड़ा को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications