प्रेग्नेंट लड़की को मारकर खेत में दफनाया, फिर थाने पहुंचकर बोला लिव इन पार्टनर- वो कहीं चली गई है

सूरत। गुजरात में सूरत जिले के बाबेन शहर में गर्भवती लड़की को उसी के लिव-इन पार्टनर ने मार दिया। उसके बाद लड़की की लाश उसी के पिता के खेत में दफना दी। फिर हत्यारा थाने पहुंचा और वहां झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वो बच्चे को लेकर कहीं चली गई है, उसे ढूंढो। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो पुलिस को उसी युवक पर शक हुआ। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो जुर्म कुबूल लिया।

After Killing Pregnant Girl, her Live in Partner reached at police station for file complaint

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस युवती की हत्या हुई, वो तीन दिन पहले लापता हो गई थी। उसका नाम रश्मि था। वह एक युवक के साथ ​लिव-इन में रही थी। उस युवक का नाम चिराग है। दोनों पिछले करीब पांच सालों से लिव-इन में रह रहे थे। दोनों का तीन साल का एक बेटा था और अभी रश्मि पांच महीने की गर्भवती भी थी। रश्मि के पिता का कहना है कि, बेटी के घर से चले जाने के बाद परिवार ने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। वह जिसके साथ गई थी, उसी ने उसे मार डाला। लाश हमारे खेत में दफना दी।

इस मामले पर पुलिस ने बताया कि, हत्यारोपी की निशानदेही पर खेत से लाश निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है। पुलिस ने कहा कि, युवती के पार्टनर ने ही उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह तीन साल के बेटे को छोड़कर अचानक कहीं चली गई है। मगर, बाद में जांच में पता चला कि, युवती की हत्या उसी ने की और ​लाश खेत में दफना दी थी। पुलिस ने लाश सोमवार सुबह बरामद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+