मां बाप के पास आई महिला पर शौहर ने फेंका तेजाब, तलाक के एक माह बाद अचानक बनाया निशाना
सूरत। गुजरात में सूरत के भाठे क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर उसी के पति ने एसिड अटैक किया, जिसके कारण वह बुरी तरह से जल गई। दोनों ने महीनेभर पहले ही तलाक लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस घिनौनी हरकत में उसका साथ देने वाले दोस्त को भी दबोच लिया।

संवाददाता के मुताबिक, भाठे क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी दो साल पहले नजीम सलीमभाई शेख से हुई थी और दोनों को चार महीने की बेटी भी है। हालांकि, पति आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करता था। इसी कारण महीनेभर पहले दोनों का तलाक हो चुका था। पत्नी अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी, लेकिन पति उस पर हमला करने की फिराक में था।
शुक्रवार की शाम पूर्व पति अचानक घरमें घुस आया। किसी के कुछ समझने से पहले ही पत्नी पर वह एसिड फेंककर फरार हो गया। जिसके चलते पीड़िता की पीठ, छाती, हाथ-पैर और मुंह बुरी तरह झुलस गए। तत्काल अस्पताल ले जाने की वजह से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। इस मामले में 2 लोगों को जेल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications