सूरत में अनोखी शादी, गौमाता को साक्षी मान दूल्हा-दुल्हन ने लिए 7 फेरे, पूरी तरह संस्कृत में छपी लग्न

सूरत. गुजरात के सूरत में हुई एक अनोखी शादी के दूर-दूर तक चर्चे हो रहे हैं। राजस्थान के रहने दो परिवारों ने यहां गौमाता को साक्षी मानकर दूल्हे-दुल्हन के सात फेरे कराए। एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी कर रहे दूल्हे रोहित कुमार और चार्टर्ड एकाउंटेंट अभिलाषा के साथ अपने जीवन की शुरूआत की। अपनी शादी में दोनों कुछ अलग करना चाहते थे, इसलिए कई अलग रस्में निभाईं। उन्होंने आयोजन में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यहां मिट्टी के 5000 से ज्यादा ग्लास भी रखवाए।

A Unique Vedic wedding in surat, cow become chief guest

निमंत्रण पत्र और लगन पत्रिका संस्कृत में छपवाईं
संवाददाता के अनुसार, 3 फरवरी को आयोजित इस शादी का निमंत्रण पत्र भी ऋषियों की भाषा संस्कृत में ही तैयार किया गया। दूल्ला-दूल्हन ने 5 पन्नों की जो लग्न पत्रिका छपवाई, वह पूरी तरह से संस्कृत में थी। यही नहीं शादी में आने वाले मेहमानों को प्लास्टिक के ग्लास के बजाय मिट्टी के ग्लास दिए गए, जिससे कुम्हार को रोजगार भी मिला और पर्यावरण के लिहाज से यह अच्छा रहा।

A Unique Vedic wedding in surat, cow become chief guest

वीआईपी लोगों के साथ गौमाता और बछड़ा भी बने अतिथि
रोहित और अभिलाषा की शादी में सात फेरों के गौमाता और बछड़ा भी साक्षी बने। यह इस प्रकार की पहली शादी मानी जा रही है। जहां शादी में वीआईपी लोगों का तांता लगा था, वहीं गाय को भी लाना अलग बात रही। जबकि, रोहित और अभिलाषा दोनों बड़े कपड़ा उद्योगपतियों की संतान हैं। पेशे से अभिलाषा सीए हैं और रोहित बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+