कार में कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर लगाकर खुद का दम घोंटा, लिखा- गेट मत खोलना, जान गई
सूरत। गुजरात में सूरत के अलथाण इलाके में एक शख्स ने कार में खुदकुशी कर ली। वह एक शेयर ट्रेडर था, उसकी पहचान बजरंग डालमिया (37) के तौर पर हुई। जो कि, सूरत के आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में रहते थे। बताया जाता है कि, बजरंग ने ऑक्सीजन मास्क द्वारा कार्बन मोनोऑक्साइड लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले अपनी कार के कांच पर एक पेपर चिपका दिया था, जिस पर लिखा था- 'कार के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड जहर है। गेट न खोलें, कृपया पुलिस को कॉल करें।'

सूचना मिलने पर पुलिस कार के पास आई। देखा कि लाश अंदर पड़ी थी। वहीं, पुलिस ने पहचान करके मृतक के परिजनों को सूचना दी। हालांकि, परिवार के सदस्यों को भी नहीं पता था कि, बजरंग ऐसा कोई कदम उठा लेगा। उनका कहना है कि, बजरंग डालमिया तीन दिन से लापता थे। इसे लेकर गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। बहरहाल, कार से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस को कार के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड के दो सिलेंडर मिले।

एक पुलिसकर्मी ने कहा कि, प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, सुसाइड से पहले बजरंग ने कार के ग्लास पर नोट लगा दिया था। हालांकि, इस बारे में उसके परिवार के सदस्यों को भी नहीं पता कि आखिर किस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। उसकी मौत जहरीली गैस से दम घुटने पर हुई।












Click it and Unblock the Notifications