शहर से गांव नहीं जा रही थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या, फिर थाने जाकर बोला- मुझे गिरफ्तार कर लीजिए
सूरत। एक क्रूर पति ने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। उसके बाद रातभर लाश के पास बैठा रहा। सुबह होने पर थाने गया। थाने में वह पुलिसकर्मियों से बोला- मैंने अपनी बीवी मार डाली है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।

दिल दहला देने वाली यह वारदात गुजरात में सूरत शहर के कापोद्रा इलाके की है, जहां विट्ठल प्रेमजीभाई खीमाणी नामक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। विट्ठल प्रेमजीभाई खीमाणी (मूल निवासी- खोडासण गांव, जूनागढ़) सूरत में अश्विनी कुमार रोड पर क्षमा सोसाइटी में अपनी पत्नी दया और 3 बच्चों के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार, वह कापोद्रा की गायत्री सोसाइटी में सुरेश के हीरे के कारखाने में मैनेजर है।

बीती रात लगभग डेढ़ बजे विट्ठल का पत्नी दया से झगड़ा हुआ था। आग-बबूला हुए विट्ठल ने दया के पेट में कोहनी मारी। उसके बाद दया चिल्लाने लगी तो विट्ठल ने उसका गला घोंट दिया। क्रूरतापूर्वक हत्या कर देने के बाद वह शांत हुआ और रातभर पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह होने पर खुद ही कापोद्रा थाने पहुंच गया। जहां जुर्म कुबूलने पर, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे में जानकारी मिली है कि, हत्यारोपी विट्ठल के गांव में उसके बड़े भाई की बेटी की शादी है।
विट्ठल अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शरीक होना चाहता था, मगर पत्नी गांव जाने से इनकार कर रही थी। ताजा इसी बात पर विवाद हुआ। हालांकि, उसने एक और किस्सा सुनाया। उसने कहा कि, पत्नी दयाबेन पांच महीने पहले बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। उस दौरान कापोद्रा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद वह वापस आ गई थी। पति-पत्नी के बीच इसी तरह से होते रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications