Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्याज का टोटा: सेब से दोगुने दाम में बिक रही ये सब्जी, गुजरात में चुरा ली गईं 50-50 किलो की 5 बोरी

सूरत। प्याज के बढ़ते दामों से देश के कई राज्यों में लोगों के खाने का जायका बिगड़ा हुआ है। गुजरात के कई इलाकों में प्याज सेब से दोगुने दाम में बिक रही है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी यह 100 रुपए किलो तक मिल रही है। ऐसे में गुजरात के सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में स्थित सब्जी मंडी से 250 किलो प्याज चोरी हो जाने की घटना के चर्चे हो रहे हैं। जिस व्यापारी की प्याज चोरी हुई, उसने पुलिस से शिकायत कर दी है। सब्जी बेचने वाले प्रह्लाद भाई का कहना है कि हम सालों से इसी मंडी में सब्जी का व्यापार कर रहे हैं, लेकिन कभी भी सब्जी ऐसे गायब नहीं हुई। हमारी 50-50 किलो की 5 बोरी गुरुवार दोपहर चोरी हो गईं।

250 kg onion stolen from surat Market, gujarat news today

50-50 किलो की 5 बोरियां लेकर भागे चोर
संवाददाता के अनुसार, मंडी में प्याज की चोरी की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज किया गया। जिससे पता चला कि दुकान के सामने रखी प्याज की बोरियां चोर लेकर भागे हैं। पुलिस उन चोरों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग बताते हैं कि प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण गृहणियों के अलावा व्यापारी भी काफी परेशान हैं। यहां प्याज को गरीबों के लिए कस्तूरी माना जाता है।

250 kg onion stolen from surat Market, gujarat news today

भारत नहीं पहुंच रही पाकिस्तानी प्याज, पाक में टमाटरों का टोटा
कई अधिकारियों का कहना है कि प्याज के दाम बढ़ने की एक बड़ी वजह पाकिस्तान से सब्जियों का व्यापार न होना है। भारत में प्याज बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से आती थी। हालांकि, इसी साल फरवरी माह से ही दोनों मुल्कों में व्यापार लगभग थम ही गया। पाकिस्तान में भी टमाटरों की किल्लत मची हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+