सूरत न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

13 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, पैरेंट्स ने नाबालिग लड़के से शादी को कहा तो उसके ताऊ-ताई वादा करके मुकर गए

Google Oneindia News

सूरत। गुजरात में सूरत के सचिन जीआइडीसी थाना क्षेत्र में पुलिस के समक्ष प्रेम-संबंध से जुड़े अपराध का पेचीदा केस देखने को मिला है। यहां एक नाबालिग लड़के के नाबालिग लड़की से प्रेम-संबंध थे। उनके बीच फिजिकल रिलेशन भी बन गए। जिससे लड़की प्रेग्नेंट हो गई। लड़की के परिजनों को जब यह पता चला तो उन्होंने लड़के के घरवालों से शिकायत की। जिस पर लड़के के ताऊ-ताई ने दोनों नाबालिगों की शादी कराने का वादा किया। हालांकि, तीन महीने बाद लड़के के घरवाले अचानक सगाई और शादी के वादे से मुकर गए। उन्होंने जब लड़की के परिजनों को साफ इनकार कर दिया।

13 years old girl pregnant in love affair, her parents case against minor boy

जिसके बाद प्रेग्नेंट लड़की के परिजन थाने जा पहुंचे। थाने में उन्होंने उक्त लड़के व उसके ताऊ-ताई समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि लड़के ने हमारी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हुई तो हमें पता चला। हमने लड़के के ताऊ-ताई से बात की। वे दोनों की शादी करवाने को राजी हो गए, मगर बाद में उन्होंने धोखा दिया।'

पुलिस निरीक्षक एम.वी.बतुल के अनुसार, लड़के की उम्र 15 साल है, जबकि लड़की 13 साल की ही है। वह अभी गर्भवती है।'

पढ़ें: मां को झांसा दे भेज दिया घर से दूर, फिर उसकी बेटी को अगवा कर दरिंदगी की और हत्या करके लौट आया मजदूर

13 years old girl pregnant in love affair, her parents case against minor boy

गुजरात में प्रेम-संबंधों की आड़ में नाबालिग लड़की से जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए जाने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कुछ समय पूर्व फुटपाथ पर रहने वाली एक नाबालिग लडक़ी को तीन युवकों ने बारी-बारी से बालत्कार कर गर्भवती बना दिया था। पीडि़ता के अस्पताल पहुंचने पर इस बात का खुलासा हुआ। तब भी सचिन जीआईडीसी थाने में ही मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच खत्म होने से पहले और एक नाबालिग के गर्भवती होने की शिकायत सामने आने पर पुलिस हैरान है।

<em>पढ़ें: जिसे राखी बांधती थी छात्रा, वही युवक बन गया उसके लिए दरिंदा, बोला- तेरी वजह से मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बनी</em>पढ़ें: जिसे राखी बांधती थी छात्रा, वही युवक बन गया उसके लिए दरिंदा, बोला- तेरी वजह से मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बनी

Comments
English summary
13 years old girl pregnant in love affair, her parents case against minor boy
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X