मॉडलिंग करने घर से मुंबई को निकली किशोरी से रास्ते में गैंगरेप का शिकार हुई, ऑटो वाला अरेस्ट

सूरत। गुजरात में सूरत के लिंबायत गोडादरा क्षेत्र में एक 12 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह किशोरी मॉडलिंग करने के लिए घर से मुंबई के लिए निकली थी, रास्ते में उसके साथ रेप की घटनाएं हुईं। किसी तरह वह पुलिस के हाथ लगी, तब घरवालों को पता चला। पुलिस के अनुसार, किशोरी बिना किसी को बताए घर से भागी थी। रास्ते में उसे उसकी पहचान के 15 और 17 साल के दो किशोर मिले। तीनों के बीच मुंबई चलने की बातें हुईं। हालांकि, मदद करने के बजाए वे किशोर उसे अपने साथ ले गए। किसी गांव के पास उन्होंने खेत में उससे रेप किया।

12-years girl physically harassed by minor boys and auto driver surat

वहां से किशोरी वापस लौटी तो रास्ते में उसे ऑटो वाला मिला। उसने ऑटो वाले से कहा कि मुझे मुंबई जाना है, इसलिए रेलवे स्टेशन पर छोड़ दें। मगर, वह चतुराई से उसे अपने घर ले गया। ऑटो वाले ने भी उससे दुष्कर्म किया। उधर, किशोरी के नहीं मिलने पर घरवाले चिंतित हो गए। उन्होंने लिंबायत थाने में पुलिस के समक्ष बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने किशोरी को खोजना शुरू कर दिया। पुलिस ने पता किया कि उक्त किशोरी का किसी किशोर से लव अफेयर था। इसलिए पुलिस ने पहले उस किशोर को पकड़ा। फिर किशोर से पूछताछ हुई तो उसने कहा कि मुझे अनजान नंबर से लड़की का फोन आया था। उस नम्बर के आधार पर ऑटो चालक भोला का पता पुलिस ने लगाया। जहां से किशोरी को मुक्त करवाया गया।

पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में किशोरी के बयान दर्ज किए गए। पता चला कि पहले दो किशोरों ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। उसके बाद ऑटो चालक उसे अगवा कर ले आया था। वह भी उससे दुष्कर्म कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+