VIDEO: अजगर देख लाठी-बल्लम लेकर दौड़े गांववाले, कोई काबू न कर सका, सिपाही ने यूं पकड़ा

सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर पुलिस के सिपाही ने जो किया, वो काबिले-तारीफ है। यहां कोतवाली नगर के कमला नेहरू शैक्षिक संस्थान के निकट स्थित बंबे के निकट गांव में अजगर निकल आया था। उसे देख महिला-बच्चे डर गए। गांव वाले लाठी-बल्लम लेकर उसकी तरफ दौड़े। हालांकि, अजगर को नहीं संभाल पाए। तब पुलिस को फोन किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर की केएनआई चौकी के इंचार्ज प्रवीण मिश्रा बाइक से कॉन्स्टेबल अविनाश के साथ वहां पहुंचे।

watch: sultanpur police brave constable catch python, video goes to viral

फिर क्या, घंटों से जो अजगर लाठी-डंडे से बस में नहीं आ रहा था, कॉन्स्टेबल अविनाश ने झट से उसका मुंह पकड़ लिया। उसके बाद अजगर को काबू करके दूर पटक दिया। खतरा टलने पर गांववालों ने राहत की सांस ली। इस घटना का गांव वालों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉन्स्टेबल ने कैसे बिना किसी डर के अजगर को अपनी मुट्ठियों में जकड़ लिया। इस दृष्य को देख कुछ ग्रामीण तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। हर ओर उस कांस्टेबल की बहादुरी के चर्चे होने लगे।

watch: sultanpur police brave constable catch python, video goes to viral

संवाददाता के अनुसार, पहले अजगर को गांववालों ने खुद ही काबू करने की कोशिश की थी। लेकिन वह एक-दो लोगों पर लपक पड़ा था। जिससे लोग डर गए। किसी ने कहा कि उसे जिंदा पकड़ना है तो पुलिस को बुलाएं। तब पुलिस को फोन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+