प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के नाम पर लेखपाल ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी किसान सम्मान योजना के लिए फार्म कम्पलीट करवाने के नाम पर एक लेखपाल खुलेआम रिश्वत ले रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि इस वीडियो को लेकर जिले के आला अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। यह वीडियो सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील के मोतिगरपुर ब्लॉक के गोरसर गांव का है।

ये है मामला
जिले के गोरसर गांव के प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर में प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत फार्म भरे जा रहे हैं। हाथ में जरूरी कागजात लेकर दर्जनों की संख्या में किसान यहां जमा हैं। इलाके के लेखपाल यहां मौजूद हैं और वह बारी-बारी से एक एक के कागजात देखकर फार्म भर रहे हैं। सामने ही एक मेज रखी है, जिस पर योजना से जुड़े कुछ फार्म रखे हुए हैं। उस फार्म के ऊपर पांच सौ, दो सौ और सौ के नोट रखे हुए हैं।
अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
ग्रामीणों की मानें तो लेखपाल ने हर फार्म को पूरा करने की कीमत सौ रुपए तय की है। जो यह रकम नहीं दे पाएगा उसको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसा लेखपाल का कहना है। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में देखा भी जा रहा है कि किस तरह मेज पर नोटों का अंबार लगा है, कुछ एक की पैसे के देने लेने पर लेखपाल से नोक झोंक भी हो रही है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।












Click it and Unblock the Notifications