UP Encounter: सुल्तानपुर में फिर मुठभेड़, आधी रात को चली गोलियां, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
UP Encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक बार फिर आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर एक युवती की रेप के बाद हत्या का आरोप है।
घायल आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और उनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल और आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Recommended Video
दरअसल बीते 21 सितंबर को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव में नहर की पटरी के पास झाड़ी में एक युवती की लाश मिली थी। मृतका के हाथ और पैर बंधे हुए थे। पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि मृतका की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मरने वाली युवती की पहचान कादीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जांच पड़ताल में पता चला कि युवती की हत्या करने के मामले में चार लोग शामिल हैं। जिसमें जावेद, शहंशाह, सलमान और सरवर का नाम सामने आया। इसमें सलमान की जान पहचान पहले से ही युवती के साथ थी। युवती उसी के साथ मुंबई भी गई हुई थी।
बताया जा रहा है कि मुंबई से वापस आने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में दोनों से पूछताछ की गई थी। उसके बाद फिर वह सलमान के पास चली गई थी। जहां सलमान और उसके साथ के लोगों ने युवती के साथ संबंध बनाया।
सलमान के घर पर ही शादी के बाद को लेकर सलमान और पीड़िता में विवाद हुआ। विवाद के बाद पीड़िता द्वारा सभी लोगों को जेल भेजने की धमकी दी गई। इसी बात से नाराज होकर उन लोगों ने उसे मारने की योजना बनाई।
योजना के तहत 20 सितंबर को चारों लोगों ने उसे करने का प्लान किया। उसके बाद उसकी हत्या करने के बाद योजना बंद तरीके से उन लोगों ने उसकी लाश को नहर के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में शहंशाह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अखंड नगर थाना क्षेत्र में मुर्वेद के दौरान सरवर, जावेद और सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications