अपनी जान जोखिम में डालकर 13 साल के बच्चे ने बचाई महिला की जिंदगी
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में 13 साल के एक बच्चे ने बहादुरी दिखाकर अपनी जान दांव पर लगाकर दूसरे की जान बचाई है। बच्चे के इस कारनामे पर इलाके में लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। दरअसल गोसाईगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 साल की महिला सुबह के समय शहर स्थित गोलाघाट के पास पहुंची और पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। आस पास के लोगों ने देखकर शोर मचाया। इस दौरान नदी किनारे मछली पकड़ रहा वलीपुर गांव निवासी मिंदर महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। मिंदर ने खुद की परवाह किए बिना पानी में डूब रही महिला को बचा लिया।
नदी
में
महिला
ने
लगाई
छलांग
तो
कूदकर
बचाई
जान
पुलिस चौकी प्रभारी रमेश सिंह ने अलाव जलाकर महिला को ठंड से राहत दिलाई। फिर पीआरबी ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि किशोर की बहादुरी से महिला की जान बची है। जानकारी के अनुसार गोसाईगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीया महिला सुबह के समय टहलते हुए शहर स्थित गोलाघाट के पास पहुंची और पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी।
मिंदर ने छोटी सी उम्र में जो किया उसकी जितनी भी प्रशंसा हो कम है। लेकिन उसकी तस्वीर सामनें आनें के बाद कहीं न कहीं केंद्र और प्रदेश सरकार के सर्व शिक्षा अभियान की कलई भी खुल गई। फिलहाल गोमती मित्र मंडल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए बहादुर किशोर का सम्मान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक गंगा गोमती की आरती के दौरान उसका सम्मान होगा।
ये भी पढ़ें:-लड़की के घर जाकर अफेयर पर ताने देता था PRD जवान, प्रेमी के हाथों कराई हत्या