Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार खड़े डम्पर से टकराई, 3 महिलाओं समेत 5 की गई जान

Sultanpur Accident News: सुल्तानपुर जिले में 183 किमी माइकल स्टोन के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार खड़े डम्पर से टकराई गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

Sultanpur Accident News

Sultanpur Accident News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले से सामने आई है। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 183 किमी माइल स्टोन के पास बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो कार सवार सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे, जो बच्चे का इलाज कराने दिल्ली गए थे।

यह हादसा सुल्तानपुर जिले में अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के 183 किमी माइकल स्टोन के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे में जिन लोगों की जान गई है वह बिहार के सासाराम जिले के रहने वाले थे। जो कार से दिल्ली तीन वर्षीय बच्चे एहसान का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को दिल्ली से वापस जाते समय यह हादसा हो गया।

तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों की पहचान साहिल खान (19) पुत्र गुड्डू, शारुख ड्राइवर (25), साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, जमीला पत्नी जमाल, रुखसार (31) पत्नी सलीम निवासी गण सासाराम बिहार के रूप में हुई है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि लगभग पौने बारह बजे के आसपास एक्सीडेंट हुआ है। स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली से बिहार जा रही थी। कार में जितने लोग थे उनकी डेथ हो गई है। सभी बॉडी को पोस्टमार्टम में भिजवा कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Recommended Video

    सुलतानपुर: आइये देखें अगले दो दिनों के मौसम का हाल,क्या कुछ होने वाला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+