जीतने के बाद हर महीने 40 गांवों का दौरा करूंगी और परेशानियों को दूर करूंगी: मेनका गांधी
सुल्तानपुर। मुझे जिता कर आप अपने जीवन को बदलेंगे और रौशनी की ओर बढ़ेंगे। ये कहना है मेनका गांधी का। उन्होंने रविवार को कादीपुर विधानसभा के कामतागंज गांव में आयोजित सभा के दौरान मंच से कहा मैं इस इलेक्शन में सबसे मदद चाहती हूं। मुझे हिंदू मुसलमान सबसे वोट चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे वोट अपने लिए नहीं चाहिए, मेनका गांधी की जिंदगी आप बदल ही नहीं पाएंगे। क्योंकि मेरी जिंदगी वैसे की वैसे रहेगी चाहे मैं इलेक्शन जीतूं, हारूं, एमपी बनूं, नहीं बनूं मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरी ताक़त बरकरार है।

मेनका ने कहा कि मेरी सेवा, मेरे काम, मैं जो अनाथ आश्रम चलाती हूं जो मैं अस्पताल चलाती हूं वो चलाती रहूंगी। आप हमको जिता कर अपने जीवन को बदलेंगे और रोशनी की ओर बढ़ेंगे। मेनका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर सराहना की और कहा कि मोदी जी ने भी अनोखा काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं जब यहां जीतूंगी तो हर महीने चालीस गांव जाऊंगी। जो मेरे पास तकलीफों के साथ पहुंच सकता है पहुंचे। जो मेरे पास नहीं आ सकता मैं उनके पास जाऊंगी और मेरे रोम-रोम में जो सेवा की भावना है वो मैं पूरा कर सकूंगी।
ये भी पढ़ें:- सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से मेनका गांधी लड़ रही हैं चुनाव
अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेनका गांधी कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के अखण्डनगर ब्लाक के नगरी गांव निवासी लांसनायक शहीद नीलेश सिंह के घर भी पहुंची। यहां मेनका गांधी ने कहा कि सिपाही शहीद होते है देश की रक्षा के लिए। देश सुरक्षित रहेगा तब हम सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा देश की सुरक्षा व ताकत के लिए इस चुनाव में भाजपा जरुरी है। भाजपा सरकार विकास की गंगा बहा रही है। हम सबको विकास की गंगा में डुबकी लगाना होगा। मेनका गांधी 30 मार्च से सुल्तानपुर के दौरे पर हैं। वे जगह-जगह चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही हैं और बूथ कार्यकताओं के साथ चुनावी रणनीति भी तैयार कर रही हैं।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications