तेलंगाना में कुत्तों की हत्या पर मेनका गांधी ने लिया एक्शन, वीडियो शेयर कर बताई ये बातें
Recommended Video
सुल्तानपुर। मॉब लिंचिंग से जुड़ी तस्वीरें देश को शर्मसार कर रही हैं। इंसानियत के हाथों इंसानियत का गला घोंटा जा रहा है। ऐसे में सुल्तानपुर जिले की सांसद मेनका गांधी की सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने पूरे देश को बड़ा पैगाम दिया है। मेनका गांधी के इन वीडियो की चारों ओर उनकी प्रशंसा हो रही है।
तेलंगाना में 40 कुत्तों की हत्या पर लिए एक्शन
दरअसल, हाल ही में तेलंगाना के विकाराबाद में 40 कुत्तों की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ये बात दर्ज है कि म्युनिसिपलिटी ने 40 कुत्तों को जहर देकर मारा था। सिड्डीपेट में 78 कुत्तों को दफना दिया गया। इस पर सांसद मेनका गांधी नाराज हुईं। 19 जून को मेनका ने आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराई थी।
चार अधिकारी सस्पेंड
यही नहीं सिड्डीपेट में 78 बेजुबानों को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफन भी किया गया था। इसमें भी मेनका ने एक्शन लिया था और अंत में म्युनिसिपलिटी के चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। इस मामले को खुद मेनका गांधी ने अपने ट्वीटर वॉल पर शेयर किया है। पूरे मामले में मेनका गांधी ने कहा कि वह चाहती हैं कि सभी आरोपितों को पशुओं की क्रूर हत्या के जुर्म में सजा दी जाए।
बीमार कुत्ते का इलाज करवाया
बता दें कि मेनका गांधी ने एक अन्य वीडियो भी ट्वीट किया है। दरअसल, चुनाव के समय मेनका गांधी जिस वक्त सुल्तानपुर में थीं तभी एक एक कुत्ते का बच्चा उन्हें बीमार हाल मे मिला था, अपने अस्थायी आवास आकर खुद उन्होंने उसके पैर से कीड़ा निकाला था और फिर उसे इलाज के लिए बरेली भेजवाया, जहां से ठीक होने के बाद वह मेनका गांधी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर है। अब वह खुद चल-फिर सकता है। उन्होंने इसका नाम लकी रखा है।
I found Lucky in my constituency Sultanpur. She was paralysed and could barely move. It was then that Lucky was brought to my home in Delhi. What happened next is not less than a miracle... pic.twitter.com/kramNHh1pz
— Maneka Sanjay Gandhi (@Manekagandhibjp) June 24, 2019
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत