खाने के ऑर्डर में हुई देरी तो दबंग ने कारीगर को खौलते तेल में नहला दिया
sultanpur news, सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने जरा सी बात पर आगबबूला होकर बड़ी क्रूरता दिखाई है। दरअसल, रेस्टोरेंट पर दबंगों ने कुछ खाने के लिए ऑर्डर किया था। ऑर्डर आने में लेट हुआ तो दबंगों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। उन्होंने पास रखी कढ़ाई से खौलता हुआ तेल निकालकर काम कर रहे कारीगर पर डालकर दिया। इस घटना में कारीगर का शरीर का आधा अंग और आंख बुरी तरह जल गया।
जानकारी के अनुसार यह मामला चांदा थाना क्षेत्र स्थित मार्केट का है। चांदा के कादीपुर रोड पर भवानी फेर मौर्य का रेस्टोरेंट संचालित है। आरोप है कि नशे में धुत सुमित पांडेय ने कुछ आर्डर किया था। कस्टमर अधिक होने के कारण कुछ विलंब हुआ तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई। फिर दबंग ने खौलता हुआ तेल कारीगर पर फेंक दिया।
गर्म तेल ऊपर गिरने से कारीगर बहुत तड़पता रहा। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया है। फिलहाल घायल का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- यूपी: 'बेटी एक महीने से गायब है साहब, पुलिस ने पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ा'