लोकसभा चुनाव 2019: सुल्तानपुर से कभी कोई महिला नहीं पहुंची संसद, अब मैदान में मेनका गांधी

Sultanpur news, सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर संसदीय सीट से बीजेपी ने मेनका गांधी के नाम पर फतह की बाजी खेली है। कांग्रेस राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह, तो गठबंधन की ओर से बीएसपी के चन्द्रभद्र सिंह सोनू मैदान में हैं। लेकिन सुल्तानपुर के मतदाताओं ने कभी किसी महिला को सि पर नहीं बिठाया। देखा जाय तो इस लोकसभा सीट पर अब तक जिन पार्टियों ने महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा उन्हें शिकस्त ही खानी पड़ी। राजनीतिक दलों ने जिस किसी महिलाओं को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मैदान से उतारा था उनके रिश्ते राजनीतिक घरानों से ही जुड़े थे। सुल्तानपुर की किसी स्थानीय महिला को किसी भी पार्टी ने कभी टिकट नहीं दिया।

क्या कहता है इतिहास

क्या कहता है इतिहास

1998 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी की बेटी एवं प्रयागराज की निर्दलीय रही रीता बहुगुणा जोशी को प्रत्याशी बनाया था। उस समय भाजपा के डीवी राय ने इन्हें करारी ने शिकस्त दी थी। 1999 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गांधी परिवार की करीबी दीपा कौल को प्रत्याशी बनाया था। दीपा कौल को चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था। इस चुनाव में बसपा के जय भद्रसिंह चुनाव जीत गए थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. वीणा पांडे को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में भी श्रीमती पांडे को चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था। बसपा के मोहम्मद ताहिर खान विजयी हुए थे।

2014 लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी हुए विजयी

2014 लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी हुए विजयी

2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी नरेश डॉ. संजय सिंह की पत्नी डॉ. अमिता सिंह चुनाव मैदान में थीं। इस चुनाव में भाजपा के वरुण गांधी विजय हुए थे। अमिता सिंह को चौथे स्थान पर ही जगह मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। अब देखना ये है के क्या इस बार सुल्तानपुर का इतिहास बदलेगा या पुरानी रवायत बरकरार रहेगी।

मां-बेटे की सीट आपस में बदली

मां-बेटे की सीट आपस में बदली

बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी और वरुण गांधी के लोकसभा क्षेत्र को आपस में बदल दिया गया है। बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी को पीलीभीत के बजाय सुल्तानपुर से टिकट दिया है। वहीं, वरुण गांधी सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत से मैदान में उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+