बहू के 52 लाख पर ससुर और देवर की थी नजर, दोनों ने मिलकर उसे मार डाला

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में ससुर ने अपनी बहू की पैसों के खातिर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए ससुर का भरपूर साथ देते हुए उसके देवर ने मिलकर अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया।

For the sake of money, daughter in law murdered

जानकारी के मुताबिक करीब 6 साल पहले ग्राम सभा सुल्तानपुर में निवासी उदय राज शर्मा ने अपने बेटी सुशीला की शादी ग्राम सभा जरई कला निवासी मातादीन शर्मा के बड़े बेटे राजेंद्र के साथ की थी। सुशीला और राजेंद्र के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक लड़का जिसकी उम्र 4 साल और एक लड़की जिसकी उम्र 2 वर्ष है। डेढ़ वर्ष पूर्व राजेश शर्मा की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। मृत्यु होने के बाद राजेंद्र की पत्नी सुशीला देवी अपने ससुर व देवर के साथ घर में रहती थी।

सुशीला के नाम जमीन का पट्टा भी था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के चलते उसे मुआवजा के तौर पर 52 लाख रुपये मिले थे। इन्हीं पैसों के लिए अक्सर सास-ससुर व देवर से झगड़ा चलता रहता था। उन्होंने सुशीला की जिंदगी खत्म करने की योजना बनाई जब सुशीला को यह जानकारी हुई तब उन्होंने डायल 100 यूपी पुलिस को सूचना दी कि आज हमको हमारे देवर और ससुर जान से मार डालेंगे। आरोप है कि डायल 100 ने नजरअंदाज करते हुए उस पर कोई एक्शन नहीं लिया। अगर एक्शन लेते तो शायद सुशीला की जिंदगी आज सही सलामत होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+