PUBG खेलते-खेलते हो गया प्यार, राजस्थान से सुल्तानपुर आ गई लड़की, Love Story सुन पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन मीणा जैसा एक मामला सामने आया है। PUBG गेम खेलने के दौरान राजस्थान के रहने वाली एक नाबालिक क्षेत्र को सुल्तानपुर निवासी युवक से प्यार हो गया। प्यार होने के बाद बालिका राजस्थान से सुल्तानपुर आ गई।

इधर बालिका के गायब होने के बाद उसके परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसके बाद राजस्थान पुलिस में गुमसुदगी दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बालिका सुल्तानपुर में चली आई है।

fell-in-love-while-playing-pubg-girl-came-to-sultanpur-from-rajasthan

इस मामले में राजस्थान की पुलिस द्वारा सुल्तानपुर पुलिस से संपर्क किया गया। संपर्क करने के बाद सुल्तानपुर पुलिस ने बालिका को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि राजस्थान से पुलिस के साथ बालिका का परिजन आ रहे हैं। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पब्जी खेलते समय हुआ प्यार
सुल्तानपुर जनपद के नगरकोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर निवासी बब्बन अली का बेटा नवाब अली मोबाइल में पब्जी गेम खेलता था। बताया जा रहा है तो इसी दौरान उसकी मुलाकात राजस्थान की रहने वाली एक बालिका से हुई। दोनों एक साथ पब्जी गेम खेलते थे।

मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। प्यार होने के बाद नवाब अली द्वारा उसे शादी का झांसा दिया। प्रेमी की बातों में पड़कर बालिका अपना परिवार त्याग कर अकेले ही सुल्तानपुर के लिए निकल पड़ी।

बालिका घर से अपना मोबाइल भी साथ लेकर निकाली थी ऐसे में राजस्थान पुलिस द्वारा सर्विलास की मदद से तत्काल बालिका की लोकेशन ट्रेस की गई। ट्रेस करने पर बालिका की लोकेशन सुल्तानपुर में मिली। उसके बाद सुल्तानपुर पुलिस की मदद से बालिका को बरामद कर लिया गया। ऐसे में अब इस मामले को लेकर सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+