Sultanpur: निर्दयी मां ने 9 साल की बेटी का चाकू से काटा गला, फिर तड़पता हुआ छोड़कर हो गई फरार

sultanpur crime news: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक निर्दयी मां ने अपनी 9 साल की बेटी का बेरहमी से गला काट दिया। इस वारताद को अंजाम देने के निर्दयी मां अपनी बेटी को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गई। वहीं, जब परिजनों ने मासून को तड़पड़ता हुआ देखा तो इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

जहां, डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पूरे मामले की जानकारी बच्चे के परिजनों से ली। यह मामला सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत के विवेकनगर इलाके का है।

sultanpur crime news

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोइरीपुर निवासी शिव पूजन ओझा की पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2010 में विवेकनगर निवासी विजय पांडेय के साथ हुई थी। इस शादी से प्रियंका को एक बेटी परिधि उर्फ परी (09) हुई। एक साल पहले विजय पांडेय की मौत हो गई। पहले पति की मौत के बाद प्रियंका की दूसरी शादी जौनपुर जिले के बहरा निवासी संतोष दुबे से हो गई।

संतोष दुबे मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमता हैं। करीब छह महीने पहले प्रियंका अपनी बेटी परिधि को लेकर कोइरीपुर आ गई। प्रियंका का पिता शिवपूजन ओझा ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9 साल की मासूम परी अपनी मां के साथ किचन में मौजूद थी, जहां पर उनकी मां ने चाकू से उसका गला काट दिया।

गला कटने से खून निकलने लगा। उसे तड़पता हुआ छोड़कर निर्दीय मां मौके-ए-वारदात से फरार हो गई। खून से लथपथ परिधि को लेकर परिजन पहले चांदा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही परी की मौत हो गई।

एम्बुलेंस पर तैनात कर्मी परिधि उर्फ परी और उसके परिजन को लंभुआ सीएचसी पर छोड़कर चले गए। उधर, डॉक्टरों ने परिधि को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

घरवालों के मुताबिक, प्रियंका मानसिक रूप से बीमार है उसका इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम ने बताया कि लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चांदा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। उधर, चांदा प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मासूम की मां प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+