VIDEO: खत्म हुई मुठभेड़, मारे गए पाकिस्तान से आए तीनों आतंकी
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही लगातार जम्मू कश्मीर में सेना पर हमले हो रहे हैं। गुरुवार की सुबह भी जम्मू कश्मीर में एक आतंकी हमला हुआ है। यह हमला जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित लंगेट में हुआ।

आतंकियों ने इस बार राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप को निशाना बनाया। सेना ने भी इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है और जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकियों को मार गिराया। इसके साथ ही सेना ने 3 एके-47 भी बरामद कीं।
फिलहाल यह मुठभेड़ समाप्त हो गई है। पूरी कार्रवाई में बीच में करीब 15 मिनट के लिए गोलीबारी रुकी थी, लेकिन फिर दोबारा से गोलियां चलनी शुरू हो गईं थीं।
यह भी खबर आ रही है कि जिन आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के इस बेस कैंप पर हमला बोला, उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी पहनी हुई थी। वहीं दूसरी ओर, उनके पास से मिले सामान से यह पुष्टि होती है कि वे पाकिस्तान से आए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला सुबह 6 बजे हुआ। इस हमले में किसी भारतीय जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।
#WATCH: (Visuals deferred) Terrorists open fire outside an Army camp in Langate in Handwara (J&K). 3 terrorists gunned down; op continues. pic.twitter.com/kko2Nk9CMM
— ANI (@ANI_news) October 6, 2016












Click it and Unblock the Notifications