आतंकी समूह में शामिल होने के 1 हफ्ते बाद घर लौटा कश्मीरी युवक
बीते कुछ महीनों में कुछ स्थानीय लोगों ने आतंकी समूह ज्वाइन किया है, जिसमें से प्रायः लोग हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो रहे हैं।
श्रीनगर। बीते हफ्ते एक कश्मीरी किशोर जिसने आतंकी समूह ज्वाइन कर लिया था वो वापस आ गया है। यह जानकारी जम्मू और कश्मीर की पुलिस ने गुरूवार को दी।
पुलिस ने जानकारी दी कि 19 वर्षीय तुफैल मीर जो बेमनिया स्थित डिग्री कॉलेज का छात्र था वो एक हफ्ते पहले घर से गायब हो गया था और वो मिली जानकारी के अनुसार उसने एक आंतकी समूह ज्वाइन कर लिया था।

DIG ने कहा...
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DIG) केंद्रीय कश्मीर रेंज गुलाम हसन भट ने कहा कि वो अपने लोगों के साथस अपने घर है। हालांकि ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है कि उसे कहा गिरफ्तार किया गया था और उसने कहा खुद का आत्मसमर्पण किया।
समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अनुसार DIG भट ने कहा कि आपको मैं ये क्यों बताऊं कि यह गिरफ्तारी थी या आत्मसमर्पण? गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में कुछ स्थानीय लोगों ने आतंकी समूह ज्वाइन किया है, जिसमें से प्रायः लोग हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो रहे हैं।
घर वाले हो गए थे परेशान
श्रीनगर के पैंपोर इलाके का निवासी तुफैल के बारे में माना जा रहा है कि वो ऐसा पांचवा युवक है जिसने आंतकी समूह ज्वाइन किया था।
तुफैल के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली। कुछ दिन बाद उसकी एक तस्वीर एके रायफल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications