गिलानी ने कहा- मेजर गोगोई को सम्मान देना शर्मनाक, ICJ इस मसले में दे दखल

अलगाववादी नेता गिलानी ने कहा है कि मेजर गोगोई के खिलाफ ICJ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे।

श्रीनगर। अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने मंगलवार को कहा कि इंटरनेशल कोर्ट ऑफ जस्टिस भारतीय सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे। बता दें कि गोगोई वही सैन्य अधिकारी हैं जिन्होंने लोकसभा के उपचुनाव के मद्देनजर कश्मीरी युवक को सेना की जीप की बोनट पर बांधा था। बीते दिनों उन्हें सेना ने सम्मानित किया था।

गिलानी ने कहा- मेजर गोगोई को सम्मान देना शर्मनाक, ICJ इस मसले में दे दखल

गिलानी ने मेजर गोगोई को सम्मानित किए जाने को 'शर्मनाक' बताया है। उन्होंने कहा कि मेजर को सम्मानित किया जाना हद से ज्यादा परेशान किया जाना वाला और शर्मनाक है। ऐसे अधिकारी को सम्मानित किए जाने से हमारा यह दावा साबित होता है कि नीति सरकार द्वारा प्रायोजित है।

इंसानों के लिए बहुत खतरनाक

गिलानी के अनुसार अगर इसे रोका नहीं गया तो इंसानों के लिए बहुत ही खतरनाक है। गिलानी ने कश्मीर की इस घटना को पाक में कैद भारतीय नौसेना के अधिकारी कुलभूषण जाधव से जोड़ेते हुए कहा कि इस मामले में भी ICJ को दखल देना चाहिए।

गिलानी ने अपने बयान में उन सभी नेताओं की आलोचना की है जिन्होंने गोगोई का समर्थन किया था। वहीं मेजर गोगोई मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए।

मेजर गोगोई ने कहा था...

उन्‍होंने यहां पर कहा कि बिना गोली चलाए उन्‍होंने कई जिंदगियों को बचाया है। मेजर गोगोई ने जो कुछ भी किया कई लोगों ने उसकी काफी आलोचना की थी। वहीं कई लोग उनके समर्थन में खड़े थे। मेजर गोगोई ने पहली बार घटना के बाद मीडिया से बात की।

उन्‍होंने कहा कि जो भी कदम उन्‍होंने उठाया वह उनकी ड्यूटी का हिस्‍सा था और वह बिल्‍कुल भी डरते नहीं हैं। मेजर ने कहा, 'जिंदगियों को बचाने के लिए मुझे जो सही लगा मैंने किया। वहां पर मौजूद लोगों की जिंदगी बचाने के लिए मैंने वह कदम उठाया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+