VIDEO : IAS Athar Aamir ने माना 'मैं जोरू का गुलाम बनके रहूंगा', Mehreen Qazi की शर्तों पर किए साइन
श्रीगनगर, 7 जुलाई। जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी के पहले पति आईएएस अतहर आमिर खान ( IAS Athar Aamir Khan ) भी दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इस बार उन्हें होने वाली बीवी डॉ. महरीन काजी ( Dr. Mehreen qazi ) की 'गुलामी' करनी होगी। इसके लिए बाकायदा कॉन्ट्रैक्ट लेटर भी साइन करवाया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अतहर खान व महरीन काजी ने की सगाई
दरअसल, भारत के सबसे हैंडसम आईएएस अधिकारियों में से एक अतहर आमिर खान ने 3 जुलाई को 2022 को श्रीनगर के रॉयल स्पिरिंग गोल्फ कोर्स में डॉ. महरीन काजी से सगाई की है। इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम व फेसबुक पर सगाई की तस्वीरें व वीडियो भी शेयर किए हैं। फिलहाल दोनों की शादी की डेट सामने नहीं आई है।

अतहर आमिर खान ने मान ली सालियों की शर्तें
आईएएस अतहर आमिर खान और डॉ. महरीन काजी की सगाई के दौरान ही एक मजेदार वाक्या हुआ, जिसमें अतहर खान की सालियों ने उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट लेटर साइन करवाया। उसमें अतहर खान व महरीन के सुखमय वैवाहिक जीवन को लेकर तीन शर्ते लिखी गई हैं, जिन्हें अतहर खान ने मान ली हैं। शर्तें नहीं मानने की स्थिति में अतमर खान के लिए No Entry लिखा था।
महरीन से शादी के लिए अतहर के सामने शर्तें
1. अतहर आमिर खान को हमेशा स्वीकार करना होगा कि डॉ. महरीन काजी हर बार सही हैं।
2. वो साल में 2-3 बार बीवी महरीन को विदेश घुमाने ले जाएंगे।
द3. महरीन जब, जहां जो भी चाहे उसे खरीद कर देंगे।

अतहर आमिर खान की मंगेतर डॉ. महरीन काजी कौन हैं?
- आईएएस अतहर आमिर खान की होने वाली दूसरी बीवी डॉ. महरीन काजी मूलरूप से श्रीनगर के लाल बाजार स्थित उमर कॉलोनी की रहने वाली हैं।
- 20 जनवरी 1993 को जन्म डॉ. महरीन काजी ने दिल्ली की अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के अलावा यूके व जर्मनी में पढ़ाई की है। मेडिसिन में एमडी की डिग्री हासिल कर रखी है।
- इसके IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रखा है। डॉ. महरीन फैशन इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। महरीन काजी नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर में काम कर रही हैं।

महरीन काजी ने यूपीएससी एग्जाम भी क्लियर किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. महरीन काजी ने यूपीएससी का एग्जाम भी दिया। उन्हें पहले प्रयास में 560वीं रैंक मिली। रैंक में सुधार के लिए उन्होंने साल 2015 में वे दोबारा एग्जाम दिया था। महरीन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। सगाई के बाद इनके फॉलोअर दो लाख से बढ़कर तीन लाख 16 हजार हो गए। ये अपने इंस्टा बायो में खुद को 'सपने देखने वाली' और ' अचीवर' बताती हैं।

अतहर आमिर खान, कमिश्नर, श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 के सैकंड टॉपर अतहर आमिर खान को राजस्थान कैडर अलॉट हुआ था, मगर साल 2020 में टीना डाबी और अतहर आमिर खान द्वारा जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में आपसी सहमती से तलाक की अर्जी लगाने के बाद अतहर खान राजस्थान कैडर छोड़कर अपने होम स्टेट जम्मू कश्मीर आ गए। वर्तमान में श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में कमिश्नर हैं।

अतहर आमिर खान का टीना डाबी से तलाक
बता दें कि यूपीएसपी टॉपर जोड़ी अतहर आमिर खान और टीना डाबी मंसूरी में ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे से प्यार करने लगे और साल 2018 में प्रेम विवाह कर लिया। यह शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। तलाके बाद 22 अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी कर ली है। अब संभवतया अक्टूबर 2022 तक अतहर व महरीन भी विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

अतहर आमिर खान का जीवन परिचय
पूरा नाम - अतहर आमिर-उल-शफी खान
जन्म - 5 सितंबर 1992
गांव - गांव देवीपोरा, मट्टन, अनंतनाग जिला, जम्मू कश्मीर
शिक्षा - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
कॉलेज - आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications