नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी से भाजपा नहीं करेगी गठबंधन
श्रीनगर। केंद्रीय वित्त और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी से भाजपा गठबंधन नहीं करेगी, बहरहाल जेटली ने बहुमत न मिलने पर सामान सोच वाले अन्य संगठनों से तालमेल से इंकार नहीं किया है।

जेटली ने अनुच्छेद 370 पर कहा कि भाजपा की विचारधारा जस की तस है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। जेटली ने रविवार को जम्मू में भाजपा के मिशन 44 प्लस एजेंडे पर विजन सेमीनार के दौरान विभिन्न विषयों पर पार्टी के मत की जानकारी दी, विजन सेमीनार में अरुण जेटली ने कहा कि जहां तक जम्मू-कश्मीर में पार्टी के मिशन 44 प्लस का सवाल है, तो भाजपा को लगता है कि लोकसभा चुनाव की तरह रियासत में भी अब तक लोगों की पूरी नहीं हुई आकांक्षाओं का वोट भाजपा को मिलेगा।
जेटली ने कहा कि जम्मू और लद्दाख की उपेक्षा होती रही है। कश्मीर के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस रियासत में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के पीछे अपनी विचारधारा का त्याग कर पूंछ बनकर रही है। इन तीनों पार्टियों के नाकाम रहने के बाद इस बार भाजपा पर लोग विश्वास जताएंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी रियासत की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुख तौर पर रख रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 44प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी और जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।
-
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम












Click it and Unblock the Notifications