श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी,5 जवान घायल

भारी तादात में गोली बारुद के साथ आतंकियों ने जवानों पर हमला कर दिया है। आतंकियों के हमले की चपेट में आकर अभी तक 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। आतंकियों ने रिहायशी इलाके केो अपना अड्डा बनाया है जिसके कारण सुरक्षाबलों ऑपरेशन चलाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पुलिस को खबर मिली की सौरा के अहमदनगर में आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस ने इलाके की घोराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही घरों में छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की तरफ ग्रेनेड फेंका, जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
आतंकियों की खबर मिलते ही भारी तादात में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। आतंकियों की घेराबंदी कर ली गई थी, ताकि वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न सकें। हलांकि इस बात की अबतक जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने आतंकवादी इलाके में छुपे हुए है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि ये आतंकी सरहद पार से आए हैं। माना जा रहा है कि इन आतंकियों का रिश्ता आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications