Wimbledon Final: यानिक सिनर ने लिया फ्रेंच ओपन का बदला, कार्लोस को बुरी तरह हराकर जीता विंबलडन का ख़िताब

Wimbledon Final Live: विंबलडन में कार्लोस अल्कराज और यानिक सिनर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, दोनों ही खिलाड़ी दिग्गज हैं और हाल ही में फ्रेंच ओपन खेलकर वापस आए हैं। फ्रेंच ओपन में कार्लोस ने सिनर को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया था, अब बदला लेते हुए सिनर ने विंबलडन जीत लिया।

अल्कराज जब अपनी फॉर्म में होते हैं, तो किसी खिलाड़ी की नहीं चलती है, वह सिनर के सामने पहला सेट 6-4 के अंतर से अपने नाम करने में सफल रहे। कार्लोस का सबसे बड़ा हथियार उनकी फुर्ती है, वह बिजली की गति से आकर गेंद के ऊपर टूट पड़ते हैं।

wimbledon

पहले सेट में कार्लोस ने लीड हासिल की थी। कार्लोस 5-4 से आगे चल रहे थे और अंतिम गेम जीतकर सेट अपने नाम करने में सफल रहे। पहला सेट हारने से सिनर के ऊपर दबाव भी आ गया क्योंकि शुरुआती सेट हर मैच में काफी अहम होता है।

दबाव के साथ खेलते हुए सिनर ने दूसरे सेट में बेहतरीन अंदाज में वापसी करते हुए सेट अपने नाम कर लिया। इस बार सिनर ने कार्लोस के ऊपर लीड बनाकर रखी और दूसरा सेट 6-4 से जीतते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे सेट में एक बार फिर से दोनों के बीच टक्कर हुई लेकिन नतीजा इस बार भी नहीं बदला और सिनर ने कार्लोस को पछाड़कर लीड हासिल कर ली। सिनर ने तीसरा सेट 6-4 से जीतकर मुकाबले में 2-1 से बढ़त बना ली। चौथा सेट कार्लोस के लिए करो या मरो वाला हो गया।

Wimbledon Final जीत सिनर ने रचा इतिहास

सिनर के पास इतिहास रचने का मौका था और वही देखने को मिला, उन्होंने चौथा सेट 6-4 से जीतकर मुकाबला 3-1 से जीत लिया और पहली बार विंबलडन का टाइटल अपने नाम किया। सिनर ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में हार का बदला भी पूरा कर लिया। कार्लोस अल्कराज विंबलडन में खिताब बचाने उतरे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+