US Open 2025: कब और कहां खेला जाएगा यूएस ओपन? कार्लोस अल्कराज मचाएंगे तबाही

US Open: हर साल होने वाले चार ग्रैंड स्लेम में से तीन हो चुके हैं और अब चौथे इवेंट की बारी है, जो जल्दी ही होना है। चारों ग्रैंड स्लेम में सबसे अंत में यूएस ओपन खेला जाता है। सबसे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन आता है। इसके बाद फ्रेंच ओपन और विंबलडन आते हैं।

यूएस ओपन हर साल अगस्त से सितंबर के बीच न्यूयॉर्क, अमेरिका के फ्लशिंग मीडोज़ स्थित यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में आयोजित होता है। इस साल भी इसकी शुरुआत अगस्त में हो जाएगी और समापन सितंबर में हो जानी है।

carlos alcaraz

US Open: कब होगा टूर्नामेंट

इस साल यूएस ओपन की शुरौत 24 अगस्त से होनी है, इसके बाद यह इवेंट 7 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। सितंबर के बाद से कोई ग्रैंड स्लेम आयोजित नहीं किया जाएगा। फिर अगले साल फिर से यह चक्र शुरू होगा और ऑस्ट्रेलियन ओपन सबसे पहले खेला जाएगा।

यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है, जो एक्रिलिक सतह से बना होता है। यह कोर्ट तेज़ गति और स्थिर बाउंस के लिए जाना जाता है, जिससे खेल में संतुलन बना रहता है। न्यूयॉर्क के यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में आयोजित यह टूर्नामेंट रफ्तार और रैली दोनों के लिहाज़ से बेहद रोमांचक होता है।

US Open: कौन है यूएस ओपन में सबसे बड़ा विनर

ओपन युग (1968 के बाद) में यूएस ओपन के पुरुष एकल वर्ग में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स, पीट सैम्प्रास और रोजर फेडरर के नाम है। इन तीनों दिग्गजों ने पांच-पांच बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है। इनका प्रदर्शन हार्ड कोर्ट पर निरंतरता, अनुभव और दबाव में शानदार खेल का प्रतीक रहा है, जो यूएस ओपन के इतिहास में उन्हें विशेष स्थान दिलाता है। महिला वर्ग की बात करें, तो क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स दोनों ने 6‑6 यूएस ओपन सिंगल खिताब जीते हैं, जो ओपन युग में सबसे अधिक है। अन्य ग्रेंग स्लेम इवेंट्स की तरह यूएस ओपन में भी विजेता को करोड़ों की इनामी राशि दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+