Sania Mirza अपनी बहन के सामने गरीब, दोनों के बैंक बैलेंस में रात-दिन का अंतर, 2026 में अनम मिर्जा की नेटवर्थ
Sania Mirza and Anam Mirza Net Worth: मिर्जा सिस्टर्स यानी सानिया और अनम मिर्जा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जहां एक तरफ सानिया मिर्जा ने टेनिस कोर्ट पर भारत का तिरंगा लहराया है, वहीं उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा ने बिजनेस की दुनिया में अपनी धाक जमाई है।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इन दोनों बहनों में से सबसे ज्यादा अमीर कौन है? आइए, आंकड़ों के जरिए उनकी नेटवर्थ और कमाई के जरियों को समझते हैं। अनम मिर्जा की कमाई होश उड़ाने वाली है. उनके पास अथाह पैसा है।

अनम मिर्जा की चौंकाने वाली नेटवर्थ (Anam Mirza Net Worth)
बिजनेस की दुनिया में अनम मिर्जा का नाम अब बहुत बड़ा हो चुका है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय आंकड़ों के अनुसार अनम मिर्जा की कुल संपत्ति लगभग 331 करोड़ से अधिक आंकी गई है। यह आंकड़ा इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि यह उनकी सुपरस्टार बहन सानिया मिर्जा की नेटवर्थ से भी काफी ज्यादा है।
अनम मिर्जा की कमाई के साधन
- फैशन एग्जीबिशन: उनका मुख्य ब्रांड 'The Label Bazaar' भारत के कई बड़े शहरों में लग्जरी फैशन प्रदर्शनियां आयोजित करता है।
- क्लोदिंग लाइन: 'दुआ इंडिया' (Dua India) के जरिए वह प्रीमियम कपड़ों के बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी हैं।
- इवेंट मैनेजमेंट: हैदराबाद में आयोजित होने वाला 'दावत-ए-रमजान' एक्सपो उनकी आय का एक बहुत बड़ा और सफल जरिया है।
- सोशल मीडिया पावर: इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स होने के नाते वह बड़े ब्रांड्स के लिए एक प्रभावशाली चेहरा हैं।
सानिया मिर्जा का आर्थिक साम्राज्य (Sania Mirza Net Worth)
टेनिस की दुनिया की बेताज बादशाह सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति लगभग 216 करोड़ के आसपास है। भले ही यह आंकड़ा अनम से कम हो, लेकिन सानिया की ब्रांड वैल्यू आज भी ग्लोबल लेवल पर बहुत ऊंची है। टेनिस छोड़ने के बावजूद सानिया मिर्ज़ा की कमाई में कोई कमी नहीं आई है।
सानिया मिर्ज़ा कहां से करती हैं कमाई (Sania Mirza Earning)
- ब्रांड एंडोर्समेंट: सानिया मिर्जा सालों से एडिडास, वोल्लिनी और अपोलो टायर्स जैसे बड़े ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं।
- स्पोर्ट्स अकादमियां: दुबई और हैदराबाद में स्थित उनकी टेनिस अकादमियां एक सफल बिजनेस मॉडल के रूप में उभर रही हैं।
- करियर प्राइज मनी: सानिया ने अपने पूरे टेनिस करियर में करोड़ों की इनामी राशि जीती है।
अनम मिर्जा ने बताया था बचत का तरीका
इन दोनों बहनों की खास बात यह है कि ये अपनी दौलत को केवल खर्च नहीं करतीं, बल्कि उसे मैनेज भी करती हैं। हाल ही में अनम मिर्जा ने अपनी बचत बढ़ाने के लिए 'नो डिजिटल पेमेंट' का तरीका अपनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि यह कन्फर्म नहीं है कि वह डिजिटल पेमंट बिलकुल नहीं करती।












Click it and Unblock the Notifications